टेक एंड गैजेट्स

आधी से भी कम कीमत में मिल रहा Redmi 12C, कंपनी ने घटाई कीमत

Redmi 12C price cut in india: रेडमी 12 सी कई शानदार फीचर्स और स्पेसिफिकेशन से लैस है। फोन में रियर-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ टेक्सचर्ड बैक पैनल मिलता है। इसके अलावा फोन में वाटर और डस्ट रेसिस्टेंट के लिए IP52 की रेटिंग है।

Image

Redmi 12C

स्मार्टफोन ब्रांड रेडमी अपने नए फोन Redmi 13C को अगले महीने लॉन्च करने वाला है और इसके लॉन्च से पहले कंपनी ने Redmi 12C की कीमत में भारी गिरावट कर दी है। अमेजन पर इस फोन को 50 प्रतिशत की छूट पर उपलब्ध किया गया है। रेडमी 12 सी 7,000 रुपये से कम कीमत पर उपलब्ध है। बता दें कि इस फोन को इसी साल मार्च में लॉन्च किया गया है। इसके साथ IP52 रेटिंग, 5,000mAh बैटरी और बड़ी डिस्प्ले का सपोर्ट मिलता है।

Redmi 12C की कीमत और ऑफर

रेडमी 12 सी के 64 जीबी स्टोरेज और 4 जीबी रैम वेरियंट की कीमत 13,999 रुपये है, लेकिन छूट के बाद फोन को 6,799 रुपये लिस्ट किया गया है। वहीं 4GB रैम के साथ 128GB स्टोरेज वेरियंट को 8,299 रुपये और 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट को 9,299 रुपये की कीमत पर लिस्ट किया गया है। सिर्फ इतना ही नहीं फोन के साथ नो-कॉस्ट ईएमआई और बैंक ऑफर्स भी मिल रहे हैं।

Redmi 12C की स्पेसिफिकेशन और कैमरा

रेडमी 12 सी कई शानदार फीचर्स और स्पेसिफिकेशन से लैस है। फोन में रियर-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ टेक्सचर्ड बैक पैनल मिलता है। इसके अलावा फोन में वाटर और डस्ट रेसिस्टेंट के लिए IP52 की रेटिंग है।

Redmi 12C में हेलियो जी 85 प्रोसेसर और 5,000mAh बैटरी मिलती है। इसके साथ 10W चार्जिंग के लिए एक माइक्रो USB पोर्ट है। फोन में 6.7 इंच की वॉटरड्रॉप-स्टाइल डिस्प्ले है। कैमरा सेटअप की बात करें फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और एक अतिरिक्त सेंसर शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article