टेक एंड गैजेट्स

WhatsApp Secret Code: सिक्योरिटी होगी डबल, व्हाट्सएप चैट के लिए आया सीक्रेट कोड फीचर, ऐसे करें इस्तेमाल

WhatsApp Secret Code feature: मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने गुरुवार को चैट लॉक फीचर के लिए नए सीक्रेट कोड के रोलआउट की घोषणा की है। इस फीचर को साल की शुरुआत में लाए गए चैट लॉक फीचर को और सिक्योर करता है। अब यह यूजर्स को अपनी लॉक की गई चैट को एक सीक्रेट कोड के पीछे छिपाने की अनुमति देता है।

Image

सीक्रेट कोड फीचर

WhatsApp Secret Code feature: यदि आप मैसेजिंग और चैटिंग के लिए व्हाट्सएप का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। इंस्टैंट मैसेजिंग प्लेटफार्म ने लॉक चैट्स के लिए नए फीचर सीक्रेट कोड (Secret Code feature) को जारी कर दिया है। इस फीचर की मदद से लॉक चैट्स को हाइड करने में मदद मिलती है। यानी आप जिस भी चैट को हाइड करेंगे उसके बारे में कोई नहीं देख पाएगा।

WhatsApp Secret Code feature: फेस लॉक और फिंगरप्रिंट लॉक की सुविधा

मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने गुरुवार को चैट लॉक फीचर के लिए नए सीक्रेट कोड के रोलआउट की घोषणा की है। इस फीचर को साल की शुरुआत में लाए गए चैट लॉक फीचर को और सिक्योर करता है। अब यह यूजर्स को अपनी लॉक की गई चैट को एक सीक्रेट कोड के पीछे छिपाने की अनुमति देता है।

WhatsApp Secret Code feature: नए फीचर का फायदा

इस फीचर का सबसे बड़ा फायदा यह है कि जब आप अपना फोन किसी दोस्त या अन्य किसी को दे रहे हों आप अन्य यूजर्स के साथ अपनी संवेदनशील बातचीत को छिपा सकते हैं। आप अपने फोन के पिन याो पासकोड से या अपने चेहरे या फिंगरप्रिंट को स्कैन करके अपनी चैट को हाइड कर सकते हैं। यानी पहले जब यूजर्स चैट को लॉक करते थे तो वह चैट टैब में सबसे ऊपर लॉक चैट करके नजर आता था, लेकिन नए फीचर के बाद लॉक चैट का पता लगाना मुश्किल हो जाता है। यानी किसी को भी पता नहीं चलेगा कि आपने कौन सी चैट्स को लॉक किया है।

WhatsApp Secret Code feature: ऐसे करें एक्सेस

सीक्रेट कोड फीचर का इस्तेमाल करने के लिए आपको पहले किसी चैट को लॉक करना है और फिर चैट लॉक ऑप्शन में जाना है। यहां आपको 3 डॉट वाले ऑप्शन की मदद से चैट लॉक सेटिंग में जाना है और लॉक की गई चैट के हाइड टॉगल को ऑन करें। अब एक सीक्रेट कोड दर्ज करें जिसे आप आसानी से याद रख सकें, आपकी लॉक की गई चैट अब चैट विंडो में दिखाई नहीं देंगी।

सीक्रेट कोड सेट करने के बाद व्हाट्सएप पर अपनी लॉक की गई चैट को देखने का केवल एक ही तरीका है- आपको ऐप पर सर्च बार में वही सीक्रेट कोड दर्ज करना होगा। यह चैट लॉक फीचर में एड चैट्स दिखाएगा, लेकिन केवल तब तक जब तक आप ऐप से बाहर नहीं निकल जाते।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article