यदि आप भी किसी बड़ी बैटरी वाले स्मार्टफोन की तलाश में हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। रियलमी ने अपने नए फोन Realme P4R 5G को भारत में लॉन्च कर दिया है। Realme P4R 5G के साथ 8000mAh की बैटरी और मीडियाटेक Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है। यह फोन उनलोगों को ध्यान में रखकर पेश किया गया है जो बजट में एक दमदार गेमिंग फोन चाहते हैं।
Realme P4R 5G की कीमत और उपलब्धता
भारत में Realme P4R 5G की शुरुआती कीमत 18,999 रुपये रखी गई है। इसके अलग-अलग वेरिएंट की कीमत अलग-अलग है। 4GB RAM + 128GB स्टोरेज की कीमत 18,999 रुपये है, वहीं 6GB RAM + 128GB स्टोरेज की कीमत 20,999 रुपये है और 6GB RAM + 256GB स्टोरेज की कीमत 22,999 रुपये है। यह स्मार्टफोन Titanium Glare, Silver Glare और Lavender Glare कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: Google Gemini में अपनी एक्टिविटी को कैसे मैनेज और डिलीट करें? पूरी गाइड
फोन की बिक्री 17 जून से Flipkart और Realme इंडिया वेबसाइट के जरिए शुरू होगी। पहली सेल में ग्राहकों को 2,000 रुपये तक का बैंक डिस्काउंट और 3 महीने तक नो-कॉस्ट EMI का फायदा मिल सकता है। यह ऑफर केवल 12 घंटे के लिए वैध रहेगा।
Realme P4R 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन
Realme P4R 5G में 6.8 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 1200 निट्स की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। कंपनी ने इसे गेमिंग और स्मूथ स्क्रॉलिंग के लिए तैयार किया है। फोन में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है, जिसके साथ ARM Mali-G57 MC2 GPU मिलता है। इसमें 6GB तक LPDDR4x RAM और 256GB तक UFS 2.2 स्टोरेज का विकल्प मिलता है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 16 आधारित Realme UI 7.0 पर चलता है। कंपनी ने इसमें 2 साल तक एंड्रॉयड अपडेट और 3 साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है।
AI फीचर्स से लैस है स्मार्टफोन
Realme P4R 5G में कई AI आधारित फीचर्स दिए गए हैं। इनमें AI Portrait Glow, AI Eraser 2.0, AI Ultra Clarity, AI Unblur, AI Notes Assistant, AI डॉक्यूमेंट स्कैनिंग, AI Anti-Theft और Google Gemini इंटीग्रेशन शामिल हैं। इसके अलावा फोन में AI Night Charging Mode, AI Cold Charging Mode और AI Long-Life Battery मैनेजमेंट फीचर भी दिए गए हैं।
कैमरा सेटअप
फोटोग्राफी के लिए Realme P4R 5G में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा दिया गया है, जो f/1.8 अपर्चर और ऑटोफोकस सपोर्ट करता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। कैमरा फीचर्स में Motion Photos, Night Mode, Portrait Mode, Panorama, Cinematic Video, Dual-View Video, Time-Lapse और Slow Motion रिकॉर्डिंग शामिल हैं।
8000mAh बैटरी और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 8000mAh बैटरी है। यह 45W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग, बायपास चार्जिंग और रिवर्स वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट करता है। कंपनी का दावा है कि यह फोन एक बार चार्ज करने पर तीन दिन तक चल सकता है। साथ ही बैटरी 1600 चार्जिंग साइकल के बाद भी 80 प्रतिशत से ज्यादा क्षमता बनाए रख सकती है।
कूलिंग और मजबूती के लिए खास फीचर्स
गेमिंग के दौरान बेहतर तापमान बनाए रखने के लिए फोन में 5300 वर्ग मिलीमीटर AirFlow Vapour Chamber कूलिंग सिस्टम दिया गया है। इसमें One Tap Cooling फीचर भी मिलता है। ड्यूरेबिलिटी के लिए स्मार्टफोन को IP65 डस्ट और वाटर रेसिस्टेंस रेटिंग, MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड सर्टिफिकेशन और ArmourShell Tough Build प्रोटेक्शन मिला है।
कनेक्टिविटी और अन्य फीचर्स
Realme P4R 5G में 5G, 4G LTE, Wi-Fi 5, ब्लूटूथ 5.3, GPS, GLONASS, Galileo, QZSS, BeiDou, USB Type-C, OTG और डुअल सिम सपोर्ट मिलता है। फोन में Super Linear Speaker सिस्टम दिया गया है, जो 400 प्रतिशत Ultra Volume मोड सपोर्ट करता है। स्मार्टफोन की मोटाई करीब 8.8mm है और इसका वजन लगभग 224 ग्राम है।
