10,001mAh की बैटरी के साथ कल भारत में लॉन्च होगा यह स्मार्टफोन
- Authored by: Pradeep Pandey
- Updated Jan 28, 2026, 03:53 PM IST
माइक्रोसाइट के मुताबिक, Realme P4 Power में 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ 1.5K रेजोल्यूशन वाला डिस्प्ले मिलेगा। इसकी पीक ब्राइटनेस 6,500 निट्स तक होगी। फोन में MediaTek Dimensity 7400 प्रोसेसर दिया जाएगा, जिसके साथ बेहतर विजुअल और स्मूथ मोशन के लिए HyperVision AI+ चिप भी होगी।
Realme P4 Power 5G India Launch Date: सबसे बड़ी बैटरी वाला फोन,Photo-X/Realme
स्मार्टफोन बाजार में बड़ी बैटरी वाले फोन्स का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है। अब Realme ने इस रेस को एक कदम आगे बढ़ाते हुए अपने नए स्मार्टफोन Realme P4 Power के लॉन्च की पुष्टि कर दी है। यह फोन भारत में 29 जनवरी को पेश किया जाएगा और इसकी सबसे बड़ी खासियत इसकी दमदार 10,001mAh बैटरी है।
एक चार्ज में लंबा बैकअप का दावा
Realme ने X (पहले ट्विटर) पर जानकारी दी है कि Realme P4 Power एक बार चार्ज करने पर करीब 1.5 दिन का इस्तेमाल और 31 दिनों से ज्यादा का स्टैंडबाय टाइम देने में सक्षम होगा। मिड-रेंज सेगमेंट में इतनी बड़ी बैटरी इसे खास बनाती है।
नया TransView डिजाइन
यह फोन Realme का पहला स्मार्टफोन होगा जिसमें नया TransView डिजाइन देखने को मिलेगा। इसके बैक पैनल पर ड्यूल-टोन फिनिश दी गई है। नीचे का हिस्सा मैट टेक्सचर में है, जबकि ऊपर का हिस्सा सेमी-ट्रांसपेरेंट लुक के साथ आता है। कैमरा मॉड्यूल के आसपास “Precision Energy Loop” डिजाइन एलिमेंट भी दिया गया है।
डिस्प्ले और परफॉर्मेंस
Flipkart पर मौजूद माइक्रोसाइट के मुताबिक, Realme P4 Power में 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ 1.5K रेजोल्यूशन वाला डिस्प्ले मिलेगा। इसकी पीक ब्राइटनेस 6,500 निट्स तक होगी। फोन में MediaTek Dimensity 7400 प्रोसेसर दिया जाएगा, जिसके साथ बेहतर विजुअल और स्मूथ मोशन के लिए HyperVision AI+ चिप भी होगी।
सॉफ्टवेयर और अपडेट सपोर्ट
यह स्मार्टफोन Realme UI 7.0 पर चलेगा, जो सीधे Android 16 पर आधारित होगा। कंपनी ने वादा किया है कि फोन को 3 साल के OS अपडेट और 4 साल के सिक्योरिटी अपडेट्स मिलेंगे। इसके अलावा, सीमित यूनिट्स के साथ खास बैटरी वारंटी भी दी जाएगी, जिसके तहत अगर 4 साल में बैटरी हेल्थ 80% से नीचे जाती है, तो बैटरी फ्री में बदली जाएगी।
कैमरा सेटअप
Realme P4 Power के रियर में 50MP Sony IMX882 प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा। इसके साथ एक अल्ट्रा-वाइड सेंसर और संभवतः 2MP मैक्रो कैमरा भी मिलेगा। यह सेटअप रोजमर्रा की फोटोग्राफी के लिए उपयुक्त माना जा रहा है।
चार्जिंग, वजन और रंग विकल्प
फोन की बड़ी बैटरी 80W फास्ट वायर्ड चार्जिंग और 27W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करेगी, जिससे दूसरे डिवाइस भी चार्ज किए जा सकेंगे। फोन का वजन 219 ग्राम बताया गया है। यह स्मार्टफोन TransSilver, TransOrange और TransBlue तीन रंगों में उपलब्ध होगा।
मिड-रेंज सेगमेंट में बढ़ेगी टक्कर
10,001mAh बैटरी, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और नए डिजाइन के साथ Realme P4 Power मिड-रेंज स्मार्टफोन मार्केट में कड़ी प्रतिस्पर्धा पेश कर सकता है। अब यूज़र्स की नजर इसकी कीमत पर टिकी होगी।