2026 का साल स्मार्टफोन बाजार के लिए काफी धमाकेदार रहने वाला है। लगभग सभी स्मार्टफोन मेकर कंपनियां बजट से लेकर प्रीमियम सेगमेंट में नए डिवाइस पेश करने वाली हैं। इसी कड़ी में रियलमी भी भारत में कई सारे नए स्मार्टफोन इस साल लेने वाली है। कंपनी दो दिन बाद 19 मार्च को अपना नया स्मार्टफोन Realme P4 Lite 5G लॉन्च करने जा रही है। यह स्मार्टफोन कुछ समय पहले लॉन्च हुए Realme P4 Lite 4G का 5G वर्जन होगा। इस स्मार्टफोन को 24 फरवरी को भारतीय बाजार में पेश किया गया था।
Realme P4 Lite 5G के लॉन्च डेट सामने आने के साथ ही इसके कई सारे फीचर्स का भी खुलासा हो गया है। यह स्मार्टफोन भारत में दो कलर ऑप्शन के साथ दस्तक दे सकता है। आइए आपको इसमें मिलेन वाले फीचर्स और दूसरी जानकारियों के बारे में डिटेल जानकारी देते हैं।
रियलमी ऑफिशियली भारतीय बाजार में Realme P4 Lite 5G को 19 मार्च को लॉन्च करेगी। लॉन्च के साथ ही इसे बिक्री के लिए रियलमी की ऑफिशियल वेबसाइट और ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट के साथ साथ ऑफलाइन रिटेल स्टोर पर उपलब्ध कराया जाएगा। रियलमी इसे मिड रेंज फ्लैगशिप सेगमेंट में लॉन्च कर सकती है। इसलिए अगर आप 15 हजार रुपये तक के बजट में नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो इसके लिए इंतजार कर सकते हैं।
बड़ी बैटरी के साथ दमदार चिपसेट का सपोर्ट
Realme P4 Lite 5G में मिलने वाले फीचर्स की बात करें तो इसमें कंपनी 144Hz तक की रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले दे सकती है। इसमें आपको 900 निट्स तक की ब्राइटनेस मिलेगी जिससे आप इसे आसानी से तेज धूप में भी इस्तेमाल कर पाएंगे। परफॉर्मेंस के लिए इस स्मार्टफोन में आपको 6nm टेक्नोलॉजी पर तैयार ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 5G चिपसेट का सपोर्ट मिल सकता है। इसके साथ ही स्मार्टफोन में आपको 7000mAh तक की बड़ी बैटरी का सपोर्ट दिया जा सकता है।
कूलिंग के लिए मिलेगी खास तरह की टेक्नोलॉजी
स्मार्टफोन को हीटिंग से बचाने के लिए कंपनी इसमें खास तरह की टेक्नोलॉजी भी इस्तेमाल करेगी। इसमें आपको 5300mm² का Airflow VC कूलिंग सिस्टम का फीचर भी मिलेगा। अगर आप गेमिंग या फिर मल्टी टास्किंग करते हैं तो भी यह स्मार्टफोन पूरी तरह से ठंडा रहेगा। कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें आपको 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है। इसमें मिलने वाले कलर ऑप्शन की बात करें तो इसमें मोजेक ग्रीन और मोजेक ब्लू कलर ऑप्शन मिलेगा।
