अगर आप वनप्लस के फैंस हैं और एक नया स्मार्टफोन खीरदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए काम की खबर है। वनप्लस अपने करोड़ों फैंस के लिए एक नया स्मार्टफोन लाने जा रहा है। वनप्लस का अपकिंग डिवाइस OnePlus Nord 6 होगा जिसे कंपनी जल्द ही बाजार में पेश कर सकती है। वनप्लस के इस अपकमिंग स्मार्टफोन को लेकर पिछले काफी समय से लीक्स सामने आ रही है। अब कंपनी ने इस स्मार्टफोन को टीज करना भी शुरू कर दिया है। आपको बता दें कि फिलहाल कंपनी की तरफ से टीजर में स्मार्टफोन के नाम का खुलासा नहीं किया गया है लेकिन माना जा रहा है कि अपकमिंग फोन नॉर्ड 6 होगा।
OnePlus Nord 6 में फैंस को कई तगड़े फीचर्स मिल सकते हैं। कंपनी ने हाल ही में फैंस के साथ अपकमिंग नॉर्ड फोन का टीजर शेयर किया है। कंपनी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर यह हिंट भी दिया है कि जल्द ही बाजार में नॉर्ड सीरीज का स्मार्टफोन देखने को मिल सकता है। कंपनी ने नए आने वाले फोन को #OnePlusNord के साथ टीज किया है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में शेयर की गई फोटो में एक ट्रांसपेरेंट बैक दिखाया गया है जिसमें इसमें ईयरबड्स, चार्जर और एक स्मार्टफोन मौजूद है। बैग में दिखाए गए स्मार्टफोन में बड़ी बैटरी मिलने के भी संकेत दिए गए हैं। आपको बता दें कि OnePlus Nord 6 फोन चीन में लॉन्च हुए OnePlus Turbo 6 का रिब्रैंडेड वर्जन हो सकता है। इसलिए इसमें मिलने वाले स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स का अंदाजा लगाया जा सकता है।
OnePlus Nord 6 के संभावित फीचर्स
अगर OnePlus Nord 6 के लॉन्चिंग की बात करें तो कंपनी इसे बाजार में अप्रैल के महीने में पेश कर सकती है। इसके अलावा इसमें 6.78 इंच की एमोलेड पैनल वाली डिस्प्ले दी जा सकती है। इसके साथ ही स्मार्टफोन में 16Hz तक का रिफ्रेश रेट देखने को मिल सकता है। परफॉर्मेंस के लिए स्मार्टफोन में Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट दिया जा सकता है। कंपनी इसकी परफॉर्मेंस को 20% तक बूस्ट कर सकती है।
स्मार्टफोन में होगी बड़ी बैटरी
फोटोग्राफी के लिए स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है। इसके अलावा इसमें सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल सकता है। अगर आप बार-बार स्मार्टफोन नहीं चार्ज करना चाहते तो यह स्मार्टफोन आपको इस समस्या से जरूर राहत दे सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि कंपनी OnePlus Nord 6 को 9000mAh की बड़ी बैटरी के साथ लॉन्च कर सकती है। इस बैटरी को चार्ज करने के लिए इसमें 80W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलेगा।
