टेक एंड गैजेट्स

भारत में जल्द दस्तक देगा Realme P3 Lite 5G, लॉन्च से पहले लीक हुई इसकी कीमत, जानें फीचर्स

फेस्टिव सीजन सेल में नया स्मार्टफोन खरीदने की तैयारी है तो आपके लिए गुड न्यूज है। दिग्गज स्मार्टफोन मेकर कंपनी रियलमी अपने करोड़ों फैंस के लिए एक नया स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही है जो कि Realme P3 Lite 5G होगा। इस स्मार्टफोन को आप ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट से खरीद सकेंगे।

Image

रियलमी की टेलेस्ट स्मार्टफोन में फैंस को मिलेंगे कई सारे तगड़े फीचर्स।(फोटो क्रेडिट-Digit)

नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। आपको बहुत जल्द स्मार्टफोन बाजार में एक नया स्मार्टफोन मिलने वाला है। चीन की दिग्गज कंपनी रियलमी अपने करोड़ों फैंस के लिए एक नया स्मार्टफोन लाने जा रही है। कंपनी का अपकमिंग स्मार्टफोन Realme P3 Lite 5G होगा। अगर आप एक ऐसा स्मार्टफोन तलाश रहे हैं जो डेली रूटीन वर्क के साथ-साथ गेमिंग और मल्टी टास्किंग में परफॉर्मेंस दे तो आपके लिए यह एक बेस्ट ऑप्शन बन सकता है।

आपको बता दें कि कंपनी Realme P3 Lite 5G को भारतीय बाजार में 13 सितंबर को लॉन्च करने जा रही है। आप इस स्मार्टफोन को ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट से खरीद सकेंगे। फ्लिपकार्ट ने अपकमिंग स्मार्टफोन के लिए माइक्रोसाइट भी लाइव कर दी है। इस माइक्रोसाइट से स्मार्टफोन के फीचर्स और दूसरी कई सारी डिटेल्स लीक सामने आ चुकी है।

Realme P3 Lite 5G की कीमत

फ्लिपकार्ट की माइक्रोसाइट के अनुसार Realme P3 Lite 5G को दो वेरिएंट के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इसमें फैंस को 4 GB के RAM और 128 GB स्टोरेज और 6 GB + 128 GB स्टोरेज का ऑप्शन मिलने वाला है। 4GB रैम वाले मॉडल की कीमत 12,999 रुपये और 6GB रैम वाले मॉडल की कीमत 13,999 रुपये होने वाली है। अगर आप इस स्मार्टफोन को Flipkart Axis Bank क्रेडिट कार्ड और Flipkart SBI क्रेडिट कार्ड से खरीदते हैं तो इसमें पांच प्रतिशत का कैशबैक भी मिलेगा।

Realme P3 Lite 5G के फीचर्स

Realme P3 Lite 5G को कंपनी भारतीय बाजार में चार कलर वेरिएंट के साथ लॉन्च कर सकती है जिसमें ily White, Purple Blossom और Midnight Lily शामिल होंगे। इसमें आपको 6.67 इंच की HD+ डिस्प्ले मिलेगी। स्मूथ परफॉर्मेंस के लिए इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट मिलने वाला है। आउट ऑफ द बॉक्स यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड होगा।

Realme P3 Lite 5G को कंपनी ने परफॉर्मेंस के लिए MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट से लैस किया है। फोटोग्राफी के लिए इसके कैमरा यूनिट में फैंस को 32 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलने वाला है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए स्मार्टफोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जाएगा। Realme P3 Lite 5G को पॉवर देने के लिए इसमें 6000mAh की बड़ी बैटरी मिलने वाली है जो कि 45W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article