टेक एंड गैजेट्स

10,001mAh की बैटरी के साथ भारत में लॉन्च हुआ यह स्मार्टफोन, दमदार कैमरा भी मिलेगा

रियलमी ने भारतीय बाजार में अपने नए फोन Realme Narzo Power 5G को लॉन्च कर दिया है। Realme Narzo Power 5G की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें 10,001mAh की बैटरी दी गई है। इसके अलावा Realme Narzo Power 5G को दो कलर्स और MediaTek Dimensity 7400 Ultra 5G प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है। Realme Narzo Power 5G में 6.78 इंच की डिस्प्ले भी है।

Image

Realme Narzo Power 5G

रियलमी ने भारतीय बाजार में अपने नए फोन Realme Narzo Power 5G को लॉन्च कर दिया है। Realme Narzo Power 5G की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें 10,001mAh की बैटरी दी गई है। इसके अलााव Realme Narzo Power 5G को दो कलर्स और MediaTek Dimensity 7400 Ultra 5G प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है। Realme Narzo Power 5G में 6.78 इंच की डिस्प्ले भी है।

Realme Narzo Power 5G के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स

Realme Narzo Power 5G डुअल सिम सपोर्ट के साथ आता है और यह Android 16 आधारित realme UI 7.0 पर चलता है। फोन में 6.8-इंच (1,280×2,800 पिक्सल) AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 240Hz टच सैंपलिंग रेट सपोर्ट करता है। इसका स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 94 प्रतिशत है। डिस्प्ले HDR10+ सर्टिफिकेशन के साथ आता है और इसमें अधिकतम 6500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है।

प्रोसेसर और स्टोरेज

यह स्मार्टफोन 4nm प्रोसेस पर बने ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 7400 Ultra 5G चिपसेट से लैस है। इसके साथ Arm Mali-G615 GPU दिया गया है। फोन में अधिकतम 8GB LPDDR4X RAM और 256GB तक UFS 3.1 स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है।

कैमरा सेटअप

फोटोग्राफी के लिए फोन के रियर में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मौजूद है, जिसमें Sony IMX882 सेंसर, ऑटोफोकस और 2-एक्सिस OIS सपोर्ट मिलता है। इसके साथ 8-मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा भी दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 16-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है।

कनेक्टिविटी और सेंसर

फोन में Wi-Fi 5, Bluetooth, 5G, BeiDou, GPS, GLONASS, Galileo और QZSS जैसी कनेक्टिविटी सुविधाएं मिलती हैं। इसमें प्रॉक्सिमिटी सेंसर, एंबियंट लाइट सेंसर, कलर टेम्परेचर सेंसर, ई-कंपास, एक्सेलेरोमीटर, जायरोस्कोप और IR ब्लास्टर शामिल हैं। साथ ही इसमें इन-डिस्प्ले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।

बैटरी और फास्ट चार्जिंग

इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी बड़ी बैटरी है। Realme Narzo Power 5G में 10,001mAh की लिथियम-आयन पॉलिमर बैटरी दी गई है। यह बैटरी कम से कम 1,500 चार्ज साइकिल तक चलने का दावा करती है। फोन में 80W SUPERVOOC वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है, जिससे बैटरी को 1 प्रतिशत से 100 प्रतिशत तक चार्ज होने में लगभग 85 मिनट लगते हैं। कंपनी के अनुसार, एक बार फुल चार्ज करने पर फोन में लगभग 31.2 घंटे तक YouTube वीडियो प्लेबैक, 21.4 घंटे तक नेविगेशन और 185.7 घंटे तक Spotify म्यूजिक प्लेबैक का समय मिल सकता है।

Super Power Saving Mode में केवल 5 प्रतिशत बैटरी पर करीब 218 मिनट तक कॉलिंग या 46.8 घंटे तक स्टैंडबाय टाइम मिलने का दावा किया गया है। इसके अलावा फोन में IP66, IP68 और IP69 रेटिंग दी गई है, जो इसे धूल और पानी से सुरक्षित बनाती है। फोन Hi-Res Audio सर्टिफिकेशन और मिलिट्री-ग्रेड शॉक रेजिस्टेंस के साथ भी आता है।

Realme Narzo Power 5G की कीमत

Realme Narzo Power 5G को दो स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया है। बेस मॉडल 8GB RAM और 128GB स्टोरेज के साथ आता है, जिसकी कीमत 27,999 रुपये रखी गई है। वहीं 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 29,999 रुपये है। यह स्मार्टफोन Titan Silver और Titan Blue कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा।

लॉन्च ऑफर

लॉन्च ऑफर के तहत कंपनी बेस वेरिएंट को 23,999 रुपये की कीमत पर बेच रही है। इस कीमत में 3,000 रुपये का बैंक ऑफर और 1,000 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट शामिल है। वहीं टॉप वेरिएंट की प्रभावी कीमत 25,999 रुपये हो जाएगी। फोन की बिक्री 5 मार्च को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। ग्राहक इसे Amazon और Realme के आधिकारिक ऑनलाइन स्टोर से खरीद सकेंगे।

EMI और बैटरी वारंटी ऑफर

कंपनी शुरुआती ग्राहकों के लिए कुछ अतिरिक्त ऑफर भी दे रही है। इसके तहत छह महीने तक की नो-कॉस्ट EMI सुविधा उपलब्ध होगी। इसके अलावा शुरुआती खरीदारों को 2,999 रुपये कीमत की चार साल की बैटरी वारंटी भी दी जा रही है, जो इस फोन को और आकर्षक बनाती है।

Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेयauthor

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिया को समझने और उसे आम पाठकों तक सरल व उपयोगी रूप में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। प्रदीप अब तक 11,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। वह गैजेट रिव्यू, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक टिप्स और नवीनतम टेक इनोवेशन पर लगातार काम करते हैं। एआई टूल्स पर एक्सपेरिमेंट करना, नए ऐप्स टेस्ट करना और टेक से जुड़े प्रैक्टिकल सॉल्यूशंस खोजने में उनकी खास रुचि है।

और पढ़ें
End of Article