टेक एंड गैजेट्स

Realme ने 7,000 रुपये से कम में लॉन्च किया है स्मार्टफोन, मिलेगा Apple, Samsung, Google वाला धांसू फीचर

स्मार्टफोन मेकर कंपनी रियलमी ने अपने फैंस के लिए एक सस्ता और टिकाउ स्मार्टफोन Realme NARZO 80 Lite 4G को लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन को आप 7,000 रुपये से कम कीमत में खरीद कर घर ले जा सकते हैं। इस स्मार्टफोन में आपको कुछ फ्लैगशिप फीचर्स भी मिलते हैं।

Image

रियलमी ने भारतीय बाजार में लॉन्च किया धमाकेदार स्मार्टफोन। (फोटो क्रेडिट-Realme)

सस्ते स्मार्टफोन की तलाश में हैं तो आपके लिए काम की खबर है। स्मार्टफोन मेकर कंपनी रियलमी ने एक बड़ा धमाका कर दिया है। रियलमी ने भारतीय बाजार में अपना एक सस्ता स्मार्टफोन पेश कर दिया है जो कि Realme NARZO 80 Lite 4G है। कंपनी ने इससे पहले भारतीय मार्केट में Realme NARZO 80 Lite 5G को लॉन्च किया था। कंपनी ने इस स्मार्टफोन को लो बजट सेगमेंट के खरीदारो को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया है। इसमें कंपनी ने 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ डिस्प्ले दिया है।

अगर आप कम कीमत में एक बढ़िया फीचर लोडेड स्मार्टफोन चाहते हैं तो Realme NARZO 80 Lite 4G एक बेस्ट ऑप्शन होगा। कंपनी ने इस स्मार्टफोन को 10 हजार रुपये से काफी कम कीमत में पेश किया है। इसमें आपको कुछ ऐसे फीचर्स भी देखने को मिलते हैं जो कि Samsung, Apple और Google अपने 60 हजार और 80 हजार रुपये के फोन में देते हैं। आइए आपको इस लेटेस्ट स्मार्टफोन की डिटेल जानकारी देते हैं।

Realme NARZO 80 Lite 4G के वेरिएंट और प्राइस

Realme NARZO 80 Lite 4G को कंपनी ने दो वेरिएंट में लॉन्च किया है। इस का बेस वेरिएंट 4GB + 64GB स्टोरेज के साथ आता है। दूसरा वेरिएंट 6GB + 128GB स्टोरेज ऑप्शन के साथ आता है। कंपनी ने 4GB रैम वाले वेरिएंट को 7,299 रुपये की कीमत में और 6GB रैम वाले वेरिएंट को 8,299 रुपये की कीमत में लॉन्च किया है। अगर आप इस स्मार्टफोन को खरीदते हैं तो 700 रुपये का वॉउचर भी मिलेगा जिससे इनकी कीमत सिर्फ 6599 रुपये और 7599 रुपये रह जाती है।

रियलमी ने इस स्मार्टफोन को ओब्सीडियन ब्लैक और बीच गोल्ड कलर ऑप्शन में लॉन्च किया है। यह स्मार्टफोन 28 जुलाई को दोपहर 12 बजे से एक फ्लैश सेल के जरिए उपलब्ध होगी। इसकी फर्स्ट ओपन सेल 31 जुलाई 2025 को दोपहर 12 बजे से शुरू हो सकती है।

Realme NARZO 80 Lite 4G के स्पेसिफिकेशन्स

रियलमी ने इस स्मार्टफोन को भले ही लो बजट सेगमेंट में लॉन्च किया है। लेकिन इसमें आपको फीचर्स दमदार मिलते हैं। Realme NARZO 80 Lite 4G में 6.74 इंच का HD+ की LCD स्क्रीन मिलती है। इसमें 90Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है। कंपनी ने इसमें 563 निट्स की पीक ब्राइटनेस देती है। कंपनी क्लेम करती है कि इसमें आपको 90.4% का स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो मिलती है।

परफॉर्मेंस के लिए कंपनी ने इसमें ऑक्टा-कोर Unisoc T7250 चिपसेट दिया है। इस स्मार्टफोन में आपको 6GB तक की रैम और 128GB तक की स्टोरेज मिलती है। कंपनी के मुताबिक इसमें आपको 16GB तक की वर्चुअल रैम का भी सपोर्ट मिलेगा। इसमें आपको IP54 रेटिंग का भी सपोर्ट मिलेगा। इसमें कंपनी ने 6300mAh की बैटरी दी गई है। आपके लिए अच्छी बात यह है कि इसमें आपको वॉयर्ड और रिवर्स वायर्ड चार्जिंग की भी सुविधा मिलती है। कंपनी ने इसमें 15W की वॉयर्ड और 5W की रिवर्स वायर्ड चार्जिंग का भी सपोर्ट दिया है।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article