टेक एंड गैजेट्स

7000mAh बैटरी और 120W की फास्ट चार्जिंग वाला स्मार्टफोन 8000 रुपये हुआ सस्ता, यहां मिल रहा है धांसू ऑफर

Realme GT 7T एक ऐसा स्मार्टफोन है जिसमें आपको फ्लैगशिप लेवल के फीचर्स देखने को मिल जाते हैं। अगर आप गेमिंग करते हैं या फिर फोटोग्राफी-वीडियोग्राफी करने का शौक रखते हैं तो आपको इसमें तगड़े फीचर्स मिलने वाले हैं।

Image

रियलमी के इस स्मार्टफोन में आपको कई सारे तगड़े फीचर्स देखने को मिलते हैं। (फोटो क्रेडिट-Digit)

अगर आप एक नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए काम की खबर है। कंपनी की तरफ से पिछले साल मिड रेंज सेगमेंट में Realme GT 7T को लॉन्च किया गया था। अब इस स्मार्टफोन में आपको भारी डिस्काउंट ऑफर दिया जा रहा है। इस स्मार्टफोन में आपको 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलता है। अगर आप बार बार चार्जिंग के झंझट से बचना चाहते हैं तो आपको इसमें 7000mAh की बड़ी बैटरी का सपोर्ट मिलता है।

Realme GT 7T एक ऐसा स्मार्टफोन है जिसमें आपको फ्लैगशिप लेवल के फीचर्स देखने को मिल जाते हैं। अगर आप गेमिंग करते हैं या फिर फोटोग्राफी-वीडियोग्राफी करने का शौक रखते हैं तो आपको इसमें तगड़े फीचर्स मिलने वाले हैं। आइए इसमें मिलने वाले ऑफर्स के बारे में बताते हैं।

Realme GT 7T में बंपर डिस्काउंट ऑफर

Realme GT 7T के 12GB रैम और 512GB वाले स्टोरेज को 41,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया था। हालांकि अब फ्लिपकार्ट ने इसकी कीमत में अब तक की सबसे बड़ी कटौती कर दी है। अब आप इसे 8000 रुपये की सीधी बचत के साथ सिर्फ 41,999 रुपये की कीमत में खरीद सकते हैं। फ्लैट डिस्काउंट के बाद आप एक्सचेंज ऑफर और बैंक ऑफर में एक्स्ट्रा बचत भी कर पाएंगे। आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि एक्सचेंज वैल्यू आपके पुराने फोन की वर्किंग और फिजिकल कंडीशन पर निर्भर करेगी।

Realme GT 7T के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

  • Realme GT 7T में आपको 6.80 इंच की एमोलेड डिस्प्ले मिलती है। जिसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है।
  • इसके डिस्प्ले में आपको 6000 निट्स की पीक ब्राइटनेस और 360Hz टच सैंपलिंग रेट का सपोर्टम मिलता है।
  • परफॉर्मेंस के लिए इस स्मार्टफोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8400 मैक्स चिपसेट दिया गया है।
  • गेमिंग जैसे हैवी टास्क के लिए इसमें 7,700 mm sq सिंगल-यूनिट वेपर चैंबर का फीचर मिलता है।
  • स्मार्टफोन में आपको फोटोग्राफी के लिए 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा मिलता है।
  • सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए कंपनी ने 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया है।
  • Realme GT 7T में आपको 7000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 120W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है।
Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article