टेक एंड गैजेट्स

Realme GT 5 Pro 16GB रैम और सबसे फास्ट प्रोसेसर के साथ लॉन्च, जानें कीमत

Realme GT 5 Pro में 6.78 इंच 1.5K एमोलेड डिस्प्ले है, जिसमें 144Hz रिफ्रेश रेट और 4,500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस है। डिस्प्ले के साथ DCI-P3 कलर गैमोट का 100 फीसदी कवरेज है। फ्लैगशिप स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर 4nm स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर और एड्रेनो 750 GPU का सपोर्ट है।

Image

Realme GT 5 Pro

स्मार्टफोन ब्रांड रियलमी ने अपने सबसे दमदार फोन Realme GT 5 Pro को घरेलू मार्केट में लॉन्च कर दिया है। फोन को 16GB रैम के साथ 1TB तक स्टोरेज में पेश किया गया है। फोन में सबसे फास्ट क्वालकॉम के फ्लैगशिप स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर से लैस किया गया है। फोन 144Hz रिफ्रेश रेट और 4,500 निट्स की पीक ब्राइटनेस वाली डिस्प्ले से लैस है। इसमें 50 मेगापिक्सल प्राइमरी सोनी सेंसर और 5,400mAh की बैटरी का सपोर्ट मिलता है। रियलमी इस फोन को आने वाले समय में भारत में लॉन्च कर सकती है।

Realme GT 5 Pro की कीमत

Realme का लेटेस्ट फ्लैगशिप ब्राइट मून, रेड रॉक और स्टारी नाइट कलर ऑप्शन में आता है। फोन 12GB रैम + 256GB स्टोरेज, 16GB रैम + 256GB स्टोरेज, 16GB रैम + 512GB स्टोरेज और 16GB रैम + 1TB स्टोरेज में आता है। इसकी शुरुआती कीमत CNY 3,298 (लगभग 40,000 रुपये) है।

Realme GT 5 Pro की स्पेसिफिकेशन

रियलमी जीटी 5 प्रो में 6.78 इंच 1.5K एमोलेड डिस्प्ले है, जिसमें 144Hz रिफ्रेश रेट और 4,500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस है। डिस्प्ले के साथ DCI-P3 कलर गैमोट का 100 फीसदी कवरेज है।

फ्लैगशिप स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर 4nm स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर और एड्रेनो 750 GPU का सपोर्ट है। इसमें 16GB तक LPDDR5X रैम और 1024 GB तक स्टोरेज मिलता है। फोन को गेमिंग यूजर्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है, इसमें 3VC वैपर चैंबर आइसबर्ग कूलिंग सिस्टम भी है। दावा है कि यह तापमान को अधिकतम 21.8 डिग्री सेल्सियस तक कम कर देता है।

Realme GT 5 Pro का कैमरा

रियलमी जीटी 5 प्रो में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट है, जिसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) और सोनी LYT-808 सेंसर के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा, 50 मेगापिक्सल सोनी IMX890 पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 112 डिग्री अल्ट्रा वाइड 8 मेगापिक्सल सोनी IMX355 सेंसर शामिल है। फ्रंट में सेल्फी और वीडियो चैट के लिए 32 मेगापिक्सल का सोनी IMX615 कैमरा सेंसर है। Realme GT 5 Pro में 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,400mAh की बैटरी है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article