टेक एंड गैजेट्स

सैमसंग Galaxy S24 Ultra की फोटो आई सामने, मिलेगा दमदार कैमरा और डिजाइन

Galaxy S24 Ultra: पिछले कुछ हफ्तों में गैलेक्सी एस24 अल्ट्रा के कई फीचर्स को लेकर लीक्स सामने आए हैं। लीक्स के अनुसार, फोन को 6.8 इंच QHD+ डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ पेश किया जा सकता है। फोन स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर पर चलता है, इसमें 12GB रैम और 1TB तक स्टोरेज ऑप्शन मिलेगा।

Image

Galaxy S24 Ultra

Galaxy S24 Ultra: सैमसंग के अपकमिंग फ्लैगशिप गैलेक्सी एस24 अल्ट्रा की कथित फोटो सामने आईं है। लीक्स में सैमसंग के आगामी फ्लैगशिप हैंडसेट के डिजाइन की एक झलक मिल गई है। इन फोटोज में फोन के टॉप और बॉटम एज की डिजाइन के संकेत मिले हैं। गैलेक्सी एस24 अल्ट्रा में 8.6 मिमी पतले बेजेल्स होने की बात कही गई है। यानी नए फोन को गैलेक्सी S23 अल्ट्रा से स्लिम डिजाइन में पेश किया जाएगा। बता दें कि कंपनी की ओर से अब तक गैलेक्सी एस24 अल्ट्रा के बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Galaxy S24 Ultra

टिपस्टर आइस यूनिवर्स (@UniversIce) ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर गैलेक्सी एस24 अल्ट्रा की कथित फोटो पोस्ट की हैं। लीक्स में स्मार्टफोन के निचले किनारे पर एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और एक स्पीकर ग्रिल के साथ एक सिम ट्रे और माइक्रोफोन देखा जा सकता है। लीक्स फोटो में फोन के स्पीकर ग्रिल के लिए एक लंबी आयताकार पट्टी डिजाइन दिखाई दे रही है। इसके अलावा, सैमसंग ने एयर वेंट को टॉप पर शिफ्ट कर दिया है। नए फोन के साथ भी पहले की तरह एस-पेन का सपोर्ट मिलेगा।

Galaxy S24 Ultra के संभावित फीचर्स

पिछले कुछ हफ्तों में गैलेक्सी एस24 अल्ट्रा के कई फीचर्स को लेकर लीक्स सामने आए हैं। लीक्स के अनुसार, फोन को 6.8 इंच QHD+ डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ पेश किया जा सकता है। फोन स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर पर चलता है, इसमें 12GB रैम और 1TB तक स्टोरेज ऑप्शन मिलेगा।

Galaxy S24 Ultra कैमरा

फोन में एक क्वाड रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है। जिसमें 200 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल कैमरा, 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड-एंगल सेंसर, 5x ऑप्टिकल जूम के साथ 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा और 3x के साथ 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो सेंसर शामिल हो सकता है। फोन में सेल्फी के लिए 12 मेगापिक्सल का फ्रंट शूटर मिल सकता है।
Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article