टेक एंड गैजेट्स

Realme का यह फोन जादुई डिब्बा है, 60 दिन तक पानी में रखो या फिर 80℃ गर्म पानी डालो-इसका कुछ नहीं बिगड़ेगा

Realme 16 डिजाइन के मामले में भारतीय बाजार में लॉन्च हुए Realme 16 Pro से काफी ज्यादा अलग है। स्मार्टफोन का लुक आईफोन एयर की तरह नजर आ रहा है। वहीं इसके बैक पैन में मिलने वाला कैमरा मॉड्यूल फैंस को गूगल पिक्सल स्मार्टफोन की याद दिलाएगा।

Image

रियलमी के लेटेस्ट स्मार्टफोन में कई दमदार फीचर्स मिलते हैं। (फोटो क्रेडिट-Digit)

स्मार्टफोन मेकर कंपनी रियलमी की तरफ से कुछ समय पहले ही भारतीय बाजार में Realme 16 Pro और Rrealme 16 Pro Plus को बाजार में पेश किया गया था। अब कंपनी तरफ से अपने फैंस के लिए एक धमाकेदार स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। रियलमी ने इसी नंबर सीरीज में Realme 16 को लॉन्च किया है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन को वियतनाम के बाजार में लॉन्च किया है। फीचर्स के मामले में यह नया स्मार्टफोन काफी ज्यादा हाईटेक है। आइए आपको इसकी डिटेल जानकारी देते हैं।

Realme 16 डिजाइन के मामले में भारतीय बाजार में लॉन्च हुए Realme 16 Pro से काफी ज्यादा अलग है। स्मार्टफोन का लुक आईफोन एयर की तरह नजर आ रहा है। वहीं इसके बैक पैन में मिलने वाला कैमरा मॉड्यूल फैंस को गूगल पिक्सल स्मार्टफोन की याद दिलाएगा। कंपनी ने रियर पैनल में यूनिक डिजाइन के साथ हॉरिजॉन्टल शेप में कैमरा मॉड्यूल दिया है।

स्मार्टफोन के कैमरा सेंसर मॉड्यूल में एक सीधी लाइन में सेट किए गए हैं। कैमरा मॉड्यूल की एक खास बात यह है कि इसमें एक सेल्फी मिरर भी दिया गया है। इसमें एक शीशा लगाया गया है जिससे फोटो क्लिक करते समय खुद को देखा जा सकता है। इसके चलते यूजर्स बड़े ही आसानी से रियर कैमरे का इस्तेमाल करके भी सेल्फी खींच सकते हैं।

60 दिन तक पानी में रहेगा सेफ

Realme 16 को कंपनी ने IP66 + IP68 + IP69 + IP69K रेटिंग से लैस किया गया है। इसका साफ मतलब है कि आप इस स्मार्टफोन को लेकर पानी में कितना भी इस्तेमाल करें इसका कुछ नहीं बिगड़ने वाला है। कंपनी ने तो इसकी सिक्योरिटी को लेकर यहां तक दावा कर दिया है कि अगर उसका यह लेटेस्ट स्मार्टफोन 60 दिनों तक पानी में डुबोकर रखा जाए तो भी फोन पूरी तरह से सुरक्षित रहने वाला है। पानी की गहराई 0.5 मीटर होनी चाहिए। सिर्फ पानी में डुबोने पर ही नहीं बल्कि कंपनी का दावा है कि 80℃ गर्म पानी पर गिराने पर भी इसका कुछ नहीं बिगड़ने वाला।

Realme 16 5G के फीचर्स

Realme 16 को कंपनी ने रियलमी यूआई 7 पर लॉन्च किया है जो कि एंड्रॉयड को सपोर्ट करता है। परफॉर्मेंस के लिए इस स्मार्टफोन में कंपनी ने MediaTek Dimensity 6400 Turbo प्रोसेसर दिया है। यह प्रोसेसर हैवी गेमिंग टास्क को भी बड़े ही आसानी से हैंडल कर सकता है। हैवी गेमिंग के दौरान स्मार्टफोन को ठंडा रखने के लिए कंपनी ने इसमें 6050mm² VC कूलिंग सिस्टम लगाया गया है।

रियलमी के इस नए स्मार्टफोन में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। रियर पैनल में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है। इसके अलावा इसमें 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम सेंसर का सपोर्ट भी मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस स्मार्टफोन में आपको 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसमें आपको 6.57 इंच की फुलएचडी स्क्रीन दी गई है।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article