टेक एंड गैजेट्स

भारत में इस दिन लॉन्च होगा Realme 12+ 5G, कम कीमत में मिलेंगे महंगे फीचर्स

Realme 12+ 5G Coming In India: फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.67 इंच एमोलेड डिस्प्ले हो सकता है। इसमें मीडियाटेक डाइमेंशन 7050 प्रोसेसर, 12GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ आने की संभावना है।

Image

Realme 12+ 5G

Realme 12+ 5G Coming In India: स्मार्टफोन ब्रांड रियलमी ने भारत में पिछले महीने अपनी Realme 12 Pro सीरीज को लॉन्च किया है। इस सीरीज में Realme 12 Pro और Realme 12 Pro+ शामिल थे। हालांकि, इस सीरीज में कंपनी और नए फोन भी शामिल करने वाली है। अब Realme 12+ 5G के बारे में अफवाहें और ऑनलाइन लिस्टिंग मिली है। इस फोन को जल्द भारत में भी लॉन्च किया जा सकता है। रिलयमी इंडिया ने एक्स पर “वन मोर प्लस” टैगलाइन के साथ एक पोस्ट भी किया है।

Realme 12+ 5G: कब होगा लॉन्च

कंपनी मलेशिया में 29 फरवरी को Realme 12 Pro+ 5G को लॉन्च करने वाली है। कंपनी ने अपने फेसबुक पोस्ट में इसकी पुष्टि की है। फोन मलेशिया में 16 फरवरी से 29 फरवरी तक प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध होंगे। Realme 12+ 5G मॉडल को बेज और ग्रीन कलर में टीज किया गया है, जिसका डिज़ाइन Realme 12 Pro मॉडल के समान है, जो हाल ही में भारत में लॉन्च हुआ है।

मलेशिया के अलावा रिलयमी इंडिया ने एक्स पर “वन मोर प्लस” टैगलाइन के साथ एक पोस्ट भी किया है। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि इसे जल्द भारत में भी लॉन्च किया जा सकता है। फोन की भारत में कीमत 20 हजार से कम हो सकती है।

Realme 12+ 5G: इन फीचर्स से लैस हो सकता है फोन

भारत में इसे मलेशिया वेरियंट जैसे फीचर्स में पेश किया जा सकता है। फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.67 इंच एमोलेड डिस्प्ले हो सकता है। इसमें मीडियाटेक डाइमेंशन 7050 प्रोसेसर, 12GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ आने की संभावना है।

कैमरे की बात करें तो फोन में 50MP सोनी LYT-600 प्राइमरी कैमरा मिल सकता है। इसके साथ OIS का भी सपोर्ट मिलेगा। अन्य दो कैमरे 8MP अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा और 2MP मैक्रो शूटर मिलेगा। वहीं सेल्फी के लिए 16MP सेंसर मिलने की उम्मीद है। Realme 12+ में 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी होने की खबर है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article