एजुकेशन

BBOSE 10th 12th Revised Exam Date 2026: बिहार ओपन बोर्ड 10वीं 12वीं की कुछ पुरीक्षाओं की तारीख में बदलाव, यहां देखें

BBOSE 10th 12th Revised Exam Date 2026: बिहार बोर्ड ऑफ ओपन स्कूलिंग एंड एग्जामिनेशन ने कक्षा 10वीं और 12वीं के कुछ विषयों की परीक्षाओं की तारीख में बड़ा बदलाव किया है। यहां आप बिहार ओपन बोर्ड 10वीं 12वीं के नये एग्जाम का शेड्यूल जान सकते हैं।

Image

BBOSE 10th 12th Revised Exam Schedule 2026: यहां देखें बिहार ओपन बोर्ड 10वीं 12वीं रिवाइज्ड एग्जाम का शेड्यूल

BBOSE 10th 12th Revised Exam Date 2026: बिहार ओपन बोर्ड कक्षा 10वीं 12वीं के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (BBOSE 10th Revised Exam Date 2026) खबर है। बिहार बोर्ड ऑफ ओपन स्कूलिंग एंड एग्जामिनेशन ने कक्षा 10वीं और 12वीं की कुछ परीक्षाओं की तिथियों में बड़ा बदलाव (BBOSE 10th Revised Exam Date) किया है। 10वीं की विज्ञान की परीक्षा अब 11 अगस्त 2026 को पहली पाली में होगी। ड्राइंग की परीक्षा 11 अगस्त को दूसरी पाली में आयोजित होगी। वहीं 12वी की परीक्षा तारीखों में बदलाव किया गया है। यहां आप एग्जाम का शेड्यूल देख सकते हैं।

Bihar Open Board 10th Revised Date Sheet 2026: बिहार ओपन बोर्ड 10वीं एग्जाम का नया शेड्यूल

  • साइंस (216) परीक्षा की नई तारीख - 11 अगस्त 2026 को पहली पाली में
  • ड्राइंस (223) परीक्षा की नई तारीख - 11 अगस्त 2026, दूसरी पाली में
  • हिंदी (201) की परीक्षा की नई तारीख - 12 अगस्त 2026 को पहली पाली में
  • भारतीय संस्कृति एवं विरासत (222) - 12 अगस्त को दूसरी पाली में

Bihar Open Board 12th Revised Exam Date Sheet 2026: बिहार ओपन बोर्ड 12वीं एग्जाम का नया शेड्यूल

  1. हिंदी (301) परीक्षा की नई तारीख - 17 अगस्त 2026 को पहली पाली में
  2. अंग्रेजी (302) परीक्षा की नई तारीख - 17 अगस्त 2026 को दूसरी पाली में
  3. भूगोल (315) परीक्षा की नई तारीख - 18 अगस्त 2026 को पहली पाली में
  4. इतिहास (314) की परीक्षा कई नई तारीख - 18 अगस्त 2026 को दूसरी पाली में

BBOSE 10th 12th Revised Exam Date: दो पालियों में होगी परीक्षाएं

बता दें बिहार ओपन बोर्ड 10वीं 12वीं की परीक्षाएं दो पालियों में आयोजित की जाएंगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 09 बजकर 30 मिनट से दोपहर 12:45 तक होगी। जबकि दूसरी पाली की परीक्षाएं दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 मिनट तक होगी। वहीं प्रयोगिक परीक्षाएं पहला पाली में सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी। दूसरी पाली का एग्जाम दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक निर्धारित है।

Aditya Singh
आदित्य सिंह author

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्र... और देखें

End of Article