टेक एंड गैजेट्स

Snapdragon 8s Gen 3: क्वालकॉम ने पेश किया किफायती फ्लैगशिप प्रोसेसर, जेनरेटिव AI फीचर्स का मिलेगा सपोर्ट

Qualcomm Snapdragon 8s Gen 3 Chipset: कंपनी ने कहा कि नये प्लेटफॉर्म की प्रमुख विशेषताओं में जेनरेटिव एआई फीचर्स, ऑल्वेज-सेंसिंग आईएसपी, हाइपर-रियलिस्टिक मोबाइल गेमिंग, ब्रेकथ्रू कनेक्टिविटी और दोषरहित हाई-डेफिनिशन साउंड के लिए सपोर्ट शामिल है।

Image

image Credit- Qualcomm

Qualcomm Snapdragon 8s Gen 3 Chipset: चिप निर्माता कंपनी क्वालकॉम ने सोमवार को फ्लैगशिप एंड्रॉयड स्मार्टफोन्स के लिए स्नैपड्रैगन 8एस जेन 3 मोबाइल प्लेटफॉर्म लॉन्च करने की घोषणा की। स्नैपड्रैगन 8एस जेन 3 को ऑनर, आईक्यूओओ, रियलमी, रेडमी और शाओमी सहित प्रमुख कंपनियों द्वारा अपनाया जाएगा। जल्द ही इस प्रोसेसर के साथ स्मार्टफोन को पेश किया जा सकता है।

जेनरेटिव एआई फीचर्स का सपोर्ट

कंपनी ने कहा कि नये प्लेटफॉर्म की प्रमुख विशेषताओं में जेनरेटिव एआई फीचर्स, ऑल्वेज-सेंसिंग आईएसपी, हाइपर-रियलिस्टिक मोबाइल गेमिंग, ब्रेकथ्रू कनेक्टिविटी और दोषरहित हाई-डेफिनिशन साउंड के लिए सपोर्ट शामिल है।

प्लेटफार्म एआई मॉडल की एक विस्तृत सीरीज का सपोर्ट करता है जिसमें लोकप्रिय लार्ज लैंग्वेज मॉडल (एलएलएम) जैसे बाइचुआन -7 बी, लामा 2 और जेमिनी नैनो शामिल हैं।

इसी महीने आ सकता है स्नैपड्रैगन 8एस जेन 3 वाला पहला फोन

क्वालकॉम टेक्नोलॉजीज के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और मोबाइल हैंडसेट के महाप्रबंधक क्रिस पैट्रिक ने कहा, "ऑन-डिवाइस जेनरेटिव एआई और उन्नत फोटोग्राफी सुविधाओं जैसी क्षमताओं के साथ स्नैपड्रैगन 8 एस जेन 3 को यूजर एक्सपीरिएंस बेहतर बनाने, उनके दैनिक जीवन में रचनात्मकता और उत्पादकता को बढ़ावा देने के लिए डिजाइन किया गया है।" स्नैपड्रैगन 8एस जेन 3 वाले पहले डिवाइस की घोषणा इसी महीने होने की उम्मीद है।

शाओमी कॉर्पोरेशन के पार्टनर तथा अध्यक्ष, अंतर्राष्ट्रीय व्यापार विभाग के अध्यक्ष और शाओमी ब्रांड के जीएम विलियम लू ने कहा कि नया मोबाइल प्लेटफार्म "हमें अपने ग्राहकों को एक व्यक्तिगत प्रीमियम अनुभव प्रदान करने में सक्षम बनाएगा। यह जेनरेटिव एआई की वजह से संभव होगा"।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article