अगर आप इस फेस्टिव सीजन लैपटॉप खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए काम की खबर है। अगर आप भी अब तक सिर्फ इसलिए लैपटॉप नहीं खरीद पा रहे थे कि 50 हजार या फिर एक लाख तक रुपये खर्च होंगे तो अब आपकी टेशन खत्म होने वाली है। दरअसल भारतीय बाजार में अब 20 हजार रुपये से कम कीमत वाले लैपटॉप की एंट्री हो चुकी है। अब आप सिर्फ स्मार्टफोन की कीमत में लैपटॉप को खरीद सकेंगे। सस्ते में लैपटॉप खरीदने का ये शानदार मौका देश के पहले एंड्रॉयड लैपटॉप ब्रैंड Primebook की ओर से दिया गया है।
Primebook ने भारतीय मार्केट में दो सस्ते लेकिन तगड़े फीचर्स वाले लैपटॉप लॉन्च कर दिए हैं। प्राइमबुक ने इन्हें Primebook 2 Pro और Primebook 2 Max के नाम से लॉन्च किया है। अगर आप एक ऐसा लैपटॉप तलाश रहे हैं जिसमें आप अपने डेली रूटीन वाले काम कर सकें, ओटीटी स्ट्रीमिंग कर सकें और साथ ही इंटरनेट ब्राउजिंग कर सकें तो प्राइमबुक के लेटेस्ट लैपटॉप आपके लिए एक बेस्ट ऑप्शन हो सकते हैं। आइए आपको इनकी कीमत और फीचर्स के बारे में बताते हैं।
कीमत,ऑफर्स और उपलब्धता
आपको बता दें कि Primebook 2 Pro को कंपनी ने 8GB की रैम और 128GB की स्टोरेज ऑप्शन के साथ लॉन्च किया है। अगर आप इसे खरीदते हैं तो इसके लिए कुल 17,990 रुपये खर्च करने होंगे। वहीं प्राइम बुक ने अपने Primebook 2 Max को 8GB रैम और 256GB की स्टोरेज के साथ मार्केट में उतारा है। इसे खरीदने के लिए आपको 19,990 रुपये में खरीद सकते हैं। दोनों ही लैपटॉप्सको आपक कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के साथ-साथ Amazon और Flipkart से खरीद पाएंगे।
Primebook 2 Pro और Primebook 2 Max में मिलने वाले ऑफर्स की बात करें तो कंपनी ग्राहकों को आधिकारिक वेबसाइट से प्री ऑर्डर करने पर 500 रुपये की छूट दे रही है।
Primebook 2 Pro और Primebook 2 Max के फीचर्स
Primebook 2 Pro में कंपनी ने 14.1 इंच की फुल HD IPS पैनल डिस्प्ले दी है। वहीं Primebook 2 Max में आपको 15.6 इंच की फुल HD IPS डिस्प्ले मिलती है। लैपटॉप में मिलने वाले प्रोसेसर की बात करें तो दोनों ही लैपटॉप में कंपनी ने MediaTek Helio G99 चिपसेट के साथ 8GB LPDDR4X RAM का सपोर्ट दिया है। प्रो मॉडल में आपको 128GB की स्टोरेज और मैक्स मॉडल में 256GB की स्टोरेज दी गई है। कंपनी के मुताबिक प्रो मॉडल में यूजर्स को एक बार फुल चार्ज करने पर 14 घंटे तक की बैटरी लाइफ मिलने वाली है। वहीं मैक्स मॉडल में आपको 12 घंटे तक का बैटरी बैकअप मिलेगा। इन लेटेस्ट लैपटॉप में आपको बिल्ट इन GPS का सपोर्ट भी मिलता है।
