टेक एंड गैजेट्स

Poco फैंस के लिए ला रहा है नया स्मार्टफोन, डेडिकेटेड पेज हुआ लाइव, डिजाइन आया सामने

अपकमिंग पोको स्मार्टफोन Poco C85x 5G पिछले साल लॉन्च हुए Poco C85 5G का अपडेटेड वर्जन है। कंपनी ने पुराने वेरिएंट में 6.9 इंच की फ्लैट एचडी प्लस स्क्रीन, 120Hz का रिफ्रेश रेट और डेली रूटीन वर्क MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है।

Image

पोको जल्द लॉन्च करेगा मिडरेंज सेगमेंट में धमाकेदार स्मार्टफोन।

स्मार्टफोन मेकर कंपनी पोको अपने फैंस के लिए नया स्मार्टफोन लेकर आने वाली है। कंपनी ने अपने अपकमिंग स्मार्टफोन Poco C85x 5G को लॉन्च करने की घोषणा कर दी है। पोको की तरफ से यह जानकारी शुक्रवार को दी गई। इस स्मार्टफोन के लिए पोको ने ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर एक डेडिकेटड पेज भी बना दिया है। इस पेज पर कंपनी ने अपकमिंग स्मार्टफोन के रियर पैनल का डिजाइन दिखाया है।

अपकमिंग पोको स्मार्टफोन Poco C85x 5G पिछले साल लॉन्च हुए Poco C85 5G का अपडेटेड वर्जन है। कंपनी ने पुराने वेरिएंट में 6.9 इंच की फ्लैट एचडी प्लस स्क्रीन, 120Hz का रिफ्रेश रेट और डेली रूटीन वर्क MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है।

Poco C85x 5G की संभावित कीमत

अगर आप मल्टी टास्किंग और परफॉर्मेंस वाला लो बजट स्मार्टफोन चाहते हैं तो Poco C85x 5G के लिए इंतजार कर सकते हैं। कंपनी ने इस स्मार्टफोन में मिलने वाले फीचर्स की कोई जानकारी नहीं दी है लेकिन लीक्स में कई चीजें सामने आ चुकी हैं। लीक्स की मानें तो यह स्मार्टफोन बड़ी डिस्प्ले के साथ आ सकता है। कंपनी इसे भारतीय बाजार में मिड रेंज सेगमेंट में लॉन्च कर सकती है मतलब इसकी कीमत 10 हजार से 14 हजार रुपये के बीच में हो सकती है।

Poco C85x 5G के संभावित फीचर्स

Poco C85x 5G के बेस वेरिएंट में 4GB की रैम और 128GB की स्टोरेज दी जा सकती है। लीक्स की मानें तो कंपनी अपकमिंग स्मार्टफोन में वर्चुअल रैम का भी ऑप्शन दे सकती है। इसके पिछले वेरिएंट को पोको ने Mystic Purple, Power Black, और Spring Green ऑप्शन में लॉन्च किया था ऐसे में उम्मीद है कि अपकमिंग स्मार्टफोन में कुछ नए कलर वेरिएंट देखने को मिल सकते हैं। पोको के इस आने वाले स्मार्टफोन में कंपनी फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा दे सकती है। इसके अलावा सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा उपलब्ध कराया जा सकता है।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारी author

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से ... और देखें

End of Article