प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डिजिटल दुनिया में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। उनका आधिकारिक YouTube चैनल 3 करोड़ (30 मिलियन) सब्सक्राइबर का आंकड़ा पार कर चुका है। इसके साथ ही वे इस प्लेटफॉर्म पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले वैश्विक नेता बन गए हैं। पीएम मोदी के सब्सक्राइबर 3.0 करोड़ तक पहुंच गए हैं, जो अन्य भारतीय नेताओं से कई गुना अधिक हैं।
भारतीय राजनीति में सबसे आगे
तुलनात्मक आंकड़ों पर नजर डालें तो पीएम मोदी अन्य प्रमुख नेताओं से काफी आगे हैं। यूट्यूब पर राहुल गांधी के लगभग 1.01 करोड़ सब्सक्राइबर हैं। वहीं इंडियन नेशनल कांग्रेस के करीब 0.71 करोड़, आम आदमी पार्ट के लगभग 0.75 करोड़ और ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस (AITC) के करीब 0.07 करोड़ सब्सक्राइबर्स हैं। आंकड़ों के अनुसार, पीएम मोदी के सब्सक्राइबर राहुल गांधी से करीब तीन गुना और AAP व कांग्रेस से लगभग चार गुना ज्यादा हैं।
वैश्विक स्तर पर भी नंबर-1 पायदान
केवल भारत ही नहीं, बल्कि वैश्विक स्तर पर भी पीएम मोदी YouTube पर सबसे ज्यादा सब्सक्राइबर वाले नेता बन गए हैं। रैंकिंग के अनुसार, दूसरे स्थान पर ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति Jair Bolsonaro हैं, जिनके सब्सक्राइबर पीएम मोदी के मुकाबले लगभग एक-चौथाई हैं। यह उपलब्धि डिजिटल कम्युनिकेशन और सोशल मीडिया पर उनकी मजबूत मौजूदगी को दर्शाती है।
इंस्टाग्राम पर 10 करोड़ के से अधिक फॉलोअर्स
यूट्यूब ही नहीं, इंस्टाग्राम पर भी पीएम मोदी का दबदबा बना हुआ है। वे इंस्टाग्राम पर यह उपलब्धि हासिल करने वाले दुनिया के पहले मौजूदा प्रधानमंत्री और राजनेता बन गए हैं।
इंस्टाग्राम पर पीएम मोदी के जहां 100 मिलियन+ फॉलोअर्स हैं, वहीं डोनाल्ड ट्रंप के 43.2 मिलियन, Prabowo Subianto के 15 मिलियन, Luiz Inácio Lula da Silva के 14.4 मिलियन, Recep Tayyip Erdoğan के 11.6 मिलियन और Javier Milei के 6.4 मिलियन हैं। पीएम मोदी के X (पूर्व में Twitter) पर: 106.2 मिलियन फॉलोअर्स, Facebook पर: 54 मिलियन फॉलोअर्स हैं।
