टेक एंड गैजेट्स

iPhone SE 4: क्या 19 फरवरी को लॉन्च होगा iPhone SE 4? जानें किस तरह के मिलेंगे फीचर्स और अपग्रेड्स

Apple के CEO Tim Cook ने इस इवेंट को लेकर टीज़र जारी किया है, जिससे उम्मीदें और बढ़ गई हैं। आइए जानते हैं iPhone SE 4 से जुड़ी संभावित जानकारियां।

Image

iPhone SE 4 में क्या हो सकता है खास?

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Apple जल्द ही अपना नया iPhone SE 4 लॉन्च कर सकता है। खबरों की मानें तो 19 फरवरी को कंपनी एक बड़ा इवेंट करने जा रही है, जिसमें इस नए iPhone का अनावरण हो सकता है। Apple के CEO Tim Cook ने इस इवेंट को लेकर टीज़र जारी किया है, जिससे उम्मीदें और बढ़ गई हैं। आइए जानते हैं iPhone SE 4 से जुड़ी संभावित जानकारियां।

iPhone SE 4 लॉन्च से जुड़ी अहम बातें

  • संभावित लॉन्च डेट: 19 फरवरी 2025
  • डिस्प्ले: 6.1-इंच OLED, 60Hz
  • प्रोसेसर: A18 या A17 Pro चिपसेट
  • कैमरा: 48MP रियर + 24MP फ्रंट
  • Face ID और डायनामिक आइलैंड का सपोर्ट

iPhone SE 4 में क्या हो सकता है खास?

iPhone 14 जैसा डिजाइन: iPhone SE 4 का डिज़ाइन पहले से बड़ा होगा और इसमें iPhone 14 जैसा लुक मिल सकता है।

Face ID का सपोर्ट: इस बार SE मॉडल में Touch ID की जगह Face ID दिया जा सकता है।

डायनामिक आइलैंड: रिपोर्ट्स के मुताबिक, iPhone SE 4 में Apple का डायनामिक आइलैंड भी देखने को मिल सकता है।

OLED डिस्प्ले: iPhone SE 3 में LCD स्क्रीन थी, लेकिन नए मॉडल में 6.1-इंच OLED डिस्प्ले और 60Hz रिफ्रेश रेट हो सकता है।

दमदार चिपसेट: इस डिवाइस में Apple का लेटेस्ट A18 चिपसेट या फिर A17 Pro चिपसेट मिल सकता है, जो iPhone 15 Pro में भी दिया गया था।

48MP का मेन कैमरा: iPhone SE 4 में कैमरा सेक्शन में बड़ा बदलाव किया गया है। इसमें 48MP का रियर कैमरा और 24MP का फ्रंट कैमरा मिलने की संभावना है।

Apple Intelligence का सपोर्ट: A18 चिपसेट के साथ यह सबसे सस्ता iPhone हो सकता है जिसमें Apple AI फीचर्स मिलें।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article