टेक एंड गैजेट्स

Paytm Payments Bank: बैन के बाद Paytm तलाश रहा हैं ये जुगाड़, कंपनी बोली अब ऐसे होगा लेन-देन

OCL On Paytm Payments Bank: कंपनी ने कहा कि OCL, एक पेमेंट कंपनी के रूप में विभिन्न पेमेंट प्रोडक्ट पर विभिन्न बैंकों (सिर्फ पेटीएम पेमेंट्स बैंक नहीं) के साथ काम करती है। प्रतिबंध के बाद ओसीएल ने अन्य बैंकों के साथ काम करना शुरू कर दिया है।

Image

OCL On Paytm Payments Bank

OCL On Paytm Payments Bank: पेटीएम पेमेंट बैंक की सर्विस पर आरबीआई की कार्रवाई के बाद अब पेटीएम ने अपना बयान जारी किया है। वन97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड (OCL) के स्वामित्व वाली कंपनी पेटीएम ने कहा कि हम आरबीआई के निर्देशों का पालन करने के लिए तत्काल कदम उठा रहे हैं। इसके अलावा कंपनी एक पेमेंट कंपनी के रूप में विभिन्न पेमेंट प्रोडक्ट के लिए कई अन्य बैंकों (सिर्फ पेटीएम पेमेंट्स बैंक नहीं) के साथ भी काम करेगी। पेंमेंट कंपनी ने कहा कि इससे यूजर्स के सेविंग अकाउंट, वॉलेट, फास्टैग और NCMC अकाउंट जमा राशि पर कोई असर नहीं पड़ेगा। यूजर्स मौजूदा शेष राशि का उपयोग करना जारी रख सकते हैं।

अन्य बैंकों से पार्टनरशिप करेगी कंपनी

OCL के स्वामित्व वाली कंपनी ने अपने एक्स अकाउंट के माध्यम से अपना बयान जारी किया है। कंपनी ने कहा कि OCL, एक पेमेंट कंपनी के रूप में विभिन्न पेमेंट प्रोडक्ट पर विभिन्न बैंकों (सिर्फ पेटीएम पेमेंट्स बैंक नहीं) के साथ काम करती है। प्रतिबंध के बाद ओसीएल ने अन्य बैंकों के साथ काम करना शुरू कर दिया है। अब हम प्लान में तेजी लाएंगे और पूरी तरह से अन्य बैंकों के साथ पार्टनरशिप करेंगे। अब ओसीएल, पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड की जगह केवल अन्य बैंकों के साथ काम करेगा।

पेटीएम पेमेंट बैंक में फंसे लोगों के पैसों का क्या होगा?

इसपर जानकारी देते हुए OCL ने कहा, "कंपनी की अन्य वित्तीय सेवाएं जैसे लोन, इंश्योरेंस और इक्विटी ब्रोकिंग, किसी भी तरह से पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड से संबंधित नहीं हैं और ऐसे में यूजर्स को कोई प्रभाव नहीं पडे़गा। कंपनी को उम्मीद है कि इस कार्रवाई से उसके वार्षिक EBITDA पर 300 से 500 करोड़ रुपये का प्रभाव पड़ेगा। हालांकि, कंपनी को उम्मीद है कि वह लाभ के पथ पर आगे बढ़ती रहेगी।"

वहीं 29 फरवरी, 2024 तक ओसीएल और पेटीएम पेमेंट्स सर्विसेज लिमिटेड (पीपीएसएल) के नोडल अकाउंट को समाप्त करने के निर्देश के संबंध में, ओसीएल और पीपीएसएल इस अवधि के दौरान नोडल को अन्य बैंकों में ट्रांसफर किया जाएगा। ओसीएल अपने ग्राहकों को विभिन्न पेमेंट प्रोडक्ट पेश करने के लिए विभिन्न अन्य बैंकों के साथ साझेदारी करेगा।

पेटीएम पेमेंट बैंक से किया किनारा

पेटीएम ने अपनी पोस्ट में कहा कि हम यह स्पष्ट करना चाहेंगे कि बैंकिंग नियमों के अनुसार, पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड को उसके मैनेजमेंट और बोर्ड द्वारा स्वतंत्र रूप से चलाया जाता है। ओसीएल की पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड के बोर्ड में दो बोर्ड सीटें हैं। ओसीएल, अल्पसंख्यक बोर्ड सदस्य और अल्पसंख्यक शेयरधारक के अलावा, पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड के संचालन पर कोई प्रभाव नहीं डालता है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article