टेक एंड गैजेट्स

Paytm Layoffs: पेटीएम में फिर हो सकती है छंटनी, सीईओ ने कहा - 'संगठन संरचना छोटी' करेंगे

Paytm CEO hints at layoffs: पेटीएम ने कहा कि उसे "आने वाली तिमाहियों में इन पहलों के स्पष्ट परिणाम" दिखने की उम्मीद है जिससे बाजार प्रतिस्पर्धा में उसे लाभ मिलेगा। पेटीएम की प्रवर्तक कंपनी वन 97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड को वित्त वर्ष 2023-24 की जनवरी-मार्च तिमाही में 550 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ हुआ है।

Image

Paytm Layoffs

Paytm CEO hints at layoffs: पेटीएम ने निकट भविष्य में छंटनी के संकेत दिए हैं। डिजिटल भुगतान क्षेत्र की प्रमुख कंपनी पेटीएम ने बुधवार को कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित क्षमताओं के दम पर महत्वपूर्ण लागत दक्षता हासिल करने के लिए कंपनी "छोटी संगठन संरचना" और "मुख्य से इतर कारोबारों को अलग करने" की योजना बना रही है। पेटीएम की प्रवर्तक कंपनी वन 97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड को वित्त वर्ष 2023-24 की जनवरी-मार्च तिमाही में 550 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ हुआ है।

लागत दक्षता कम कर सकती है कंपनी

पेटीएम ने शेयर बाजार को बताया कि एआई के दम पर और मुख्य कारोबार पर फोकस करते हुए "हम संगठन की संरचना छोटी करने सहित महत्वपूर्ण लागत दक्षता पर काम कर रहे हैं"। वित्तीय सेवा प्रदाता ने कहा, "हमारे एआई में चल रहे प्रयोगों और सीख से वित्तीय उद्योग के लिए ग्राहकों तथा मर्चेंट केयर में क्रांतिकारी बदलावों की संभावना है। साथ ही यह राजस्व सृजन और लागत कम करने के नये मार्ग भी प्रशस्त करेगा।"

जनवरी-मार्च तिमाही में कंपनी को हुआ करोड़ों का नुकसान

पेटीएम ने कहा कि उसे "आने वाली तिमाहियों में इन पहलों के स्पष्ट परिणाम" दिखने की उम्मीद है जिससे बाजार प्रतिस्पर्धा में उसे लाभ मिलेगा। पेटीएम की प्रवर्तक कंपनी वन 97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड को वित्त वर्ष 2023-24 की जनवरी-मार्च तिमाही में 550 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ हुआ है। पिछले वर्ष की समान तिमाही की तुलना में यह 3.2 गुणा का उछाल है। इस दौरान पेटीएम का राजस्व भी पहले की तिमाही के मुकाबले 20 प्रतिशत घट गया।

आरबीआई के प्रतिबंध का सामना कर रही है कंपनी

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया द्वारा पेटीएम पेमेंट बैंक (पीपीबीएल) की कुछ सेवाओं पर प्रतिबंध लगाने के बाद कंपनी का तिमाही परिणाम प्रभावित हुआ है। वित्त वर्ष 2023-24 की चौथी तिमाही में कंपनी का राजस्व तीन प्रतिशत घटकर 2,267 करोड़ रुपये रह गया।

इनपुट-IANS

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article