टेक एंड गैजेट्स

Paytm ने लॉन्च की Postpaid सर्विस, करोड़ों यूजर्स को मिलेगी बड़ी सहूलियत, जानें क्या कुछ खास है इसमें

Paytm launches Postpaid credit line on UPI: पेटीएम ने UPI करोड़ों यूजर्स के लिए नई सर्विस लॉन्च की है जो कि Postpaid सर्विस है। इस सर्विस में कंपनी ने अपने यूजर्स को अभी खर्च करें और अगले महीने भुगतान करें की सुविधा दे रही है।

Image

पेटीएम ने लॉन्च यूजर्स के लिए लॉन्च की धमाकेदार सर्विस। (फोटो क्रेडिट-iStock)

अगर आप भी पेटीएम इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए काम की खबर है। पेटीएम ने अपने करोड़ों ग्राहकों के लिए एक खास सर्विस शुरू की है। Paytm अब अपने यूजर्स के लिए Postpaid सर्विस लेकर आया है। इस नई सर्विस में कंपनी UPI यूजर्स 'अभी खर्च करें, अगले महीने भुगतान करें' की सुविधा दे रही है। पेटीएम की यह सर्विस देशभर के करोड़ों लोगों को एक बड़ी सहूलियत देने वाली है।

Paytm Postpaid सर्विस का सीधा-सीधा मतलब यह है कि आप अपने बैंक खाते से रुपये खर्च किए बिना यूपीआई के जरिए ऑनलाइन पेमेंट कर पाएंगे। पेमेंट होने के बाद आपको एक तय समय के भीतर खर्च किए गए अमाउंट का भुगतान करना होगा। पेटीएम की यह नई सर्विस का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इसमें ग्राहकों के किसी भी तरह का ब्याज भी नहीं लिया जाएगा।

इस बैंक के साथ हुई साझेदारी

आपको बता दें कि Paytm ने अपनी पोस्टपेड सर्विस के लिए सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक के साथ साझेदारी की है। कंपनी के मुताबिक इस पोस्टपेड सर्विस का एक मात्र उद्देश्य देश के करोड़ों लोगों को एक आसान और लचीला डिजिटल पेमेंट मैथड उपलब्ध कराना है। कंपनी की इस सर्विस का ऐसी कंडीशन पर बड़ा फायदा मिलेगा जब किसी आपात स्थिति में पैसे की तुरंत जरूरत होती है और बैंक अकाउंट में पैसे न हों।

यूजर्स को मिलेगी क्रेडिट लिमिट

Paytm Postpaid सर्विस यूपीआई के जरिए काम करती है। यह एक डिजिटल क्रेडिट सुविधा है जिसमें यूजर्स को एक तय राशि के तहत क्रेडिट लिमिट दी जाती है। यूजर्स इस क्रेडिट का इस्तेमाल मर्चेंट क्यूआर कोड को स्कैन करने, ऑनलाइन खरीदारी करने या फिर अपने बिलों का भुगतान करने में कर सकते हैं।

Paytm Postpaid सर्विस में यूजर्स को हर महीने 60,000 रुपये तक की प्री अप्रूव्ड क्रेडिट लिमिट मिल सकती है। ग्राहक इस राशि का उपयोग बिना किसी बैंक डेबिट के अपनी जरूरत के मुताबिक इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें यूजर्स को 30 दिन की लिमिट मिलेगी। यूजर्स 30 दिन तक बिना किसी ब्याज के क्रेडिट का उपयोग कर पाएंगे।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article