टेक एंड गैजेट्स

200MP प्राइमरी, 50MP सेल्फी कैमरा के साथ लॉन्च हुई Oppo Reno 15 सीरीज, जानें कीमत और फीचर्स

Oppo Reno 15 सीरीज फोटोग्राफी और सेल्फी लवर्स को जमकर पसंद आने वाला है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन में बड़ी रैम और स्टोरेज के साथ-साथ दमदार कैमरा सेटअप दिया है। स्मार्टफोन में हाई परफॉर्मिंग चिपसेट भी दिया गया है।

Image

ओप्पो ने लॉन्च की फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज। (फोटो क्रेडिट-Digit)

स्मार्टफोन मेकर कंपनी ओप्पो ने अपने करोड़ों मोबाइल यूजर्स के लिए एक नई स्मार्टफोन सीरीज लॉन्च कर दी है। ओप्पो की लेटेस्ट स्मार्टफोन सीरीज Oppo Reno 15 है। इस सीरीज में कंपनी ने दो स्मार्टफोन्स पेश किए हैं जिसमें Oppo Reno 15 और Oppo Reno 15 Pro शामिल हैं। गेमिंग से लेकर डेली रूटीन वर्क तक में यह फोन्स आपको शानदार परफॉर्मेंस देने वाले हैं। स्मार्टफोन्स में आपको 1TB तक की स्टोरेज मिलने वाली है। ओप्पो ने फिलहाल इस सीरीज को चीन के मार्केट में पेश किया है।

Oppo Reno 15 Series वेरिएंट और कीमत

सीरीज के दोनों ही स्मार्टफोन्स को कंपनी ने दो-दो वेरिएंट के साथ मार्केट में पेश किया है। Oppo Reno 15 में यूजर्स के बेस वेरिएंट की कीमत CNY 2,999 (लगभग 37,000 रुपये) में पेश किया है। वहीं इसका टॉप मॉडल जो कि 16GB रैम के साथ 1TB की स्टोरेज मिलती है उसे कंपनी ने CNY 3,999 (लगभग 50,000 रुपये) में लॉन्च किया है।

Oppo Reno 15 Pro की कीमत की बात करें तो इसमें यूजर्स को बेस वेरिएंट में 12GB + 256GB की स्टोरेज मिलती है। इसे ओप्पो ने बाजार में CNY 3,699 (लगभग 46,100 रुपये) उतारा है। वहीं इसके टॉप वेरिएंट जो कि 16GB+1TB स्टोरेज के साथ आता है उसकी कीमत CNY 4,799 (लगभग 60,100 रुपये) है।

Oppo Reno 15 के स्पेसिफिकेशन्स

  • OPPO Reno 15 में 6.32 इंच का OLED डिस्प्ले मिलता है जिसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है।
  • परफॉर्मेंस के लिए स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 8450 प्रोसेसर दिया गया है।
  • OPPO Reno 15 में 12GB RAM व 16GB RAM के ऑप्शन मिलते हैं। वहीं, स्टोरेज में 256GB, 512GB व 1TB के ऑप्शन दिए गए हैं।
  • फोटोग्राफी के लिए रियर में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें प्राइमरी कैमरा 200MP का मिलता है।
  • इसके अलावा इसमें 50MP का पेरिस्कोप सेंसर और 50MP का अल्ट्रा-वाइड सेंसर दिया गया है।
  • सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है।
  • स्मार्टफोन को पॉवर देने के लिए 6200mAh की बैटरी दी गई है जो कि 80W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

OPPO Reno 15 Pro specifications

  • OPPO Reno 15 Pro फोन में 6.78 इंच का OLED डिस्प्ले मिलता है। इसकी डिस्प्ले में भी 120Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है।
  • स्मार्टफोन की परफॉर्मेंस को बूस्ट करने के लिए इसमें MediaTek Dimensity 8450 प्रोसेसर दिया गया है।
  • स्मार्टफोन में आपको 12GB और 16GB की रैम का ऑप्शन मिलता है।
  • ओप्पो ने इस फ्लैगशिप फोन में 256GB, 512GB और 1TB तक की स्टोरेज ऑप्शन दी है।
  • फोटोग्राफी के लिए इस स्मार्टफोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है।
  • इसमें आपको 200+50+50 मेगापिक्सल का ट्रिपल कैमरा सेटअप देखने को मिलता है।
  • सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है।
  • OPPO Reno 15 Pro को पॉवर देने के लिए इसमें 6500mAh की बड़ी बैटरी मिलती है।
यह भी पढ़ें- Jio लेकर आया 100 रुपये में 30 दिन वाला प्लान, करोड़ों मोबाइल यूजर्स की हो गई मौज
Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article