टेक एंड गैजेट्स

OPPO Reno 15 के स्पेसिफिकेशन लीक, 50MP का होगा फ्रंट कैमरा, 1TB की होगी स्टोरेज

ओप्पो की तरफ से Oppo Reno 15 सीरीज की लॉन्चिंग की घोषणा की जा चुकी है। इस सीरीज को कंपनी 17 नवंबर को लॉन्च करेगी। ओप्पो इसमें दो स्मार्टफोन्स बाजार में उतारेगी जिसमें OPPO Reno 15 और OPPO Reno 15 Pro शामिल होंगे।

Oppo Reno 15

ओप्पो की अपकमिंग सीरीज में फैंस को मिलेंगे दमदार फीचर्स।(फोटो क्रेडिट-Digit)

OPPO Reno 15 launch: भारतीय स्मार्टफोन बाजार के लिए 2025 का साल काफी धमाकेदार रहा है। इस साल बाजार में एक से बढ़कर एक स्मार्टफोन्स लॉन्च हुए। सैमसंग, गूगल, एप्पल और वनप्लस समेत कई सारी स्मार्टफोन्स कंपनियों ने अपने बजट और फ्लैगशिप सेगमेंट में एक से बढ़कर एक फोन्स पेश किए अब साल खत्म होने से पहले स्मार्टफोन मेकर कंपनी ओप्पो भी एक बड़ा धमाका करने जा रही है। ओप्पो की तरफ से प्रीमियम Oppo Reno 15 सीरीज को पेश करने की तैयार हो रही है। कंपनी कुछ ही दिनों में इसे भारतीय बाजार में पेश करेगी।

ओप्पो की तरफ से Oppo Reno 15 सीरीज की लॉन्चिंग की घोषणा की जा चुकी है। इस सीरीज को कंपनी 17 नवंबर को लॉन्च करेगी। ओप्पो इसमें दो स्मार्टफोन्स बाजार में उतारेगी जिसमें OPPO Reno 15 और OPPO Reno 15 Pro शामिल होंगे। लॉन्च से पहले ही इस स्मार्टफोन्स की कई सारी डिटेल्स सामने आ चुकी है। इस स्मार्टफोन में आपको बैटरी, कैमरा, डिस्प्ले और चिपसेट सब कुछ शानदार मिलने वाला है।

Oppo Reno 15 सीरीज के फीचर्स

हाल ही में सामने आई रिपोर्ट के मुताबिक Oppo Reno 15 को चाइना टेलीकॉम साइट पर लिस्ट किया गया है। वेबसाइट पर स्मार्टफोन मॉडल नंबर PLW110 के साथ स्पॉट हुआ है। इस बेस मॉडल में कंपनी 6.32 इंच OLED डिस्प्ले के साथ मार्केट में दस्तक दे सकता है जिसमें 2640 x 1216 का रेजोल्यूशन मिल सकता है। अगर आप कॉम्पैक्ट स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए यह फोन बेस्ट ऑप्शन बन सकता है।

परफॉर्मेंस के मामले में भी यह फोन टॉप नॉच रहने वाला है। लीक्स की मानें तो इस सीरीज में कंपनी MediaTek Dimensity MT6899 प्रोसेसर दे सकती है। इस प्रोसेसर के साथ स्मार्टफोन में बेहतर बैटरी एफिशिएंसी और तगड़ी परफॉर्मेंस मिलने वाली है। इससे स्मार्टफोन में मल्टीटास्किंग और गेमिंग जैसे टास्क में आपको बेहतरीन एक्सपीरियंस मिलने वाला है।

रैम और स्टोरेज ऑप्शन

स्टोरेज और रैम के मामले में यह स्मार्टफोन ग्राहकों को कई सारे ऑप्शन देने वाल है। लीक्स की मानें तो इस स्मार्टफोन सीरीज में 12GB+256GB, 12GB+512GB, 16GB+256GB, 16GB+512GB, और 16GB+1TB मॉडल लॉन्च किया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए मामले में Oppo Reno 15 सीरीज कई सारे फोन्स को कड़ी टक्कर देने वाला है।

Oppo Reno 15 में कैमरा और बैटरी

Oppo Reno 15 सीरीज की मार्केट में सीधी टक्कर सैमसंग के प्रीमियम फोन Samsung Galaxy S25 Ultra से होने वाली है। इस स्मार्टफोन में फैंस को 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा लेंस मिलेगा। इसके अलावा फोन में 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड सेंसर और 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो सेंसर दिया जा सकता। सेल्फी लवर्स के लिए यह स्मार्टफोन दमदार रहने वाला है। लीक्स की मानें तो इसमें 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा स कता है।

Oppo Reno 15 में बैटरी और एंड्रॉयड वर्जन

एंड्रॉयड वेरिएंट की बात करें तो इस स्मार्टफोन में आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉयड 16 का सपोर्ट मिल सकता है। स्मार्टफोन को पॉवर देने के लिए इसमें 6200mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है। बड़ी बैटरी को जल्दी चार्ज करने के लिए इसमें 80W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया जा सकता है।

यह भी पढ़ें- Jio के करोड़ों यूजर्स को बड़ी राहत, एक साल के लिए डेटा और फ्री कॉलिंग की टेंशन हुई खत्म

लेटेस्ट न्यूज

गौरव तिवारी
गौरव तिवारी Author

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से ... और देखें

End of Article