Jio के करोड़ों यूजर्स को बड़ी राहत, एक साल के लिए डेटा और फ्री कॉलिंग की टेंशन हुई खत्म
देश की दिग्गज टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने अपने करोड़ों यूजर्स की मौज करा दी है। जियो ने एक ऐसा सस्ता और किफायती रिचार्ज प्लान पेश किया है जो ग्राहकों को पूरे एक साल के लिए फ्री कॉलिंग और डेटा की टेंशन से फ्री कर देता है।
Authored by: गौरव तिवारीUpdated Nov 11 2025, 18:22 IST
Image Credit : Digit01 / 08
मोबाइल अब हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुके हैं। बिना मोबाइल फोन्स के हम कुछ समय भी नहीं बिता सकते। अधिकांश मोबाइल यूजर्स दो सिम कार्ड इस्तेमाल करते हैं, लेकिन जब से रिचार्ज प्लान्स महंगे हुए तब से एक साथ दो नंबर्स को रिचार्ज कर पाना बेहद मुश्किल हो गया है।
Image Credit : Digit02 / 08
अगर आप भी महंगे रिचार्ज प्लान से परेशान हैं और हर महीने रिचार्ज के झंझट से बचना चाहते हैं तो अब आपके लिए गुड न्यूज है। जियो ने अपने ग्राहकों को सहूलियत के लिए रिचार्ज प्लान की लिस्ट में बड़ा बदलाव किया है।
Image Credit : Digit03 / 08
मोबाइल यूजर्स को बार-बार रिचार्ज के झंझट में न पड़ना पड़े इसके लिए जियो ग्राहकों को अब लंबी वैलिडिटी वाले प्लान्स ज्यादा ऑफर कर रहा है। आज हम आपको जियो का एक ऐसा रिचार्ज प्लान बताने जा रहे हैं जिससे आप पूरे एक साल तक रिचार्ज के टेंशन से फ्री रहने वाले हैं और साथ में अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा भी मिलेगी।
Image Credit : Digit04 / 08
सबसे पहले आपको बता दें कि जियो के पोर्टफोलियो में अब ज्यादातर रिचार्ज प्लान ऐसे हैं जिसमें 28 दिन से अधिक की वैलिडिटी मिलती है। कंपनी के पास अपने यूजर्स के लिए 56 दिन, 70 दिन, 72 दिन, 84 दिन, 90 दिन, 98 दिन और 200 दिन तक की वैलिडिटी वाले रिचार्ज प्लान्स मौजूद हैं।
Image Credit : Digit05 / 08
अगर आप जियो का सिम कार्ड इस्तेमाल कर रहे हैं तो आपको अधिक डेटा वाला एनुअल प्लान चाहिए तो आप 3999 रुपये वाला प्लान ले सकते हैं। जियो का यह प्रीपेड प्लान एक बार में आपको महंगा लग सकता है लेकिन इसकी मंथली कॉस्ट काफी किफायती रहने वाली है।
Image Credit : Digit06 / 08
जियो इस रिचार्ज प्लान में ग्राहको को 365 दिनों की लंबी वैलिडिटी ऑफर कर रहा है। आप सिर्फ एक प्लान लेकर 365 दिनों के लिए रिचार्ज खत्म होने की टेंशन से फ्री हो सकते हैं। इसके साथ ही आप पूरे साल दिल खोलकर अपने लोगों के साथ सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकते हैं।
Image Credit : Digit07 / 08
Jio के इस 3999 रुपये वाले वार्षिक प्लान में मिलने वाले डेटा बेनिफिट्स की बात करें तो यह प्लान उन ग्राहकों के लिए सबसे किफायती है जो अधिक डेटा चाहते हैं। इस प्लान में 365 दिनों के लिए कंपनी ग्राहकों को 912GB से अधिक डेटा ऑफर कर रही है। इसके साथ ही प्लान में आपको सभी नेटवर्क के लिए डेली 100 फ्री एसएमएस भी मिलते हैं।
Image Credit : Digit08 / 08
Jio के इस रिचार्ज प्लान में दूसरे प्लान की तुलना में कहीं अधिक एडिशनल बेनिफिट्स भी मिलते हैं। इस प्लान के साथ जियो ग्राहकों को दो महीने के लिए जियो होम का फ्री ट्रायल भी दे रहा है। इसके अलावा प्लान में आपको जियो टीवी का फ्री एक्सेस भी मिलेगा। इसके साथ ही आपको ओटीटी स्ट्रीमिंग के लिए 90 दिनों के लिए जियो हॉटस्टार का एक्सेस भी दिया जाएगा।