टेक एंड गैजेट्स

एआई फीचर्स के साथ लॉन्च हुआ Oppo Reno 12 Pro, मिलेगा DSLR जैसा दमदार कैमरा, जानें कीमत

Oppo Reno 12 Pro 5G, Reno 12 5G: ओप्पो रेनो 12 5G प्रो में 50 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा तो वहीं ओप्पो रेनो 12 5G में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। दोनों फोन में 5,000mAh बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। दोनों फोन AI-इंटीग्रेटेड फीचर्स के साथ आते हैं।

Image

Oppo Reno 12 5G Series

Oppo Reno 12 5G Series: ओप्पो ने शुक्रवार 12 जुलाई को भारत में अपनी नई रेनो नंबर सीरीज ओप्पो रेनो 12 5G सीरीज लॉन्च कर दी है। इस सीरीज में दो स्मार्टफोन ओप्पो रेनो 12 प्रो 5G (Oppo Reno 12 Pro 5G) और और रेनो 12 5G (Reno 12 5G) फोन आते हैं। नई रेनो सीरीज को दमदार कैमरा और एआई फीचर्स से लैस किया गया है। रेनो 12 प्रो में 50MP सेल्फी कैमरा मिलता है।

Oppo Reno 12 5G Series: कितनी है कीमत

  • Oppo Reno 12 5G (8GB + 256GB)- 32,999 रुपये
  • Oppo Reno 12 Pro 5G (12GB + 256GB) - 36,999 रुपये
  • Oppo Reno 12 Pro 5G (12GB + 512GB) - 36,999 रुपये

Oppo Reno 12 Pro 5G, Reno 12 5G: स्पेसिफिकेशन

ओप्पो रेनो 12 प्रो 5G और ओप्पो रेनो 12 5G एंड्रॉयड 14 आधारित ColorOS 14.1 पर चलते हैं। दोनों फोन 6.7 इंच का फुल-एचडी+क्वाड-कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले से लैस हैं, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और HDR10+ का सपोर्ट मिलता है। ओप्पो रेनो 12 प्रो की स्क्रीन पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 प्रोटेक्शन है, जबकि रेनो 12 में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i कोटिंग है। ओप्पो रेनो 12 सीरीज के दोनों फोन कस्टम ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंशन 7300 एनर्जी चिपसेट पर चलते हैं। दोनों फोन में AI-इंटीग्रेटेड फीचर्स भी मिलते हैं।

Oppo Reno 12 Pro 5G, Reno 12 5G: कैमरा और बैटरी

कैमरे की बात करें तो ओप्पो रेनो 12 5G प्रो में OIS (ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन) के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी, 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड-एंगल कैमरा और 2x ऑप्टिकल जूम के साथ 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो सेंसर मिलता है। इसमें 50 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा है। वहीं ओप्पो रेनो 12 5G में OIS के साथ 50 मेगापिक्सल प्राइमरी, 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर मिलता है। इसके साथ 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। दोनों फोन 5,000mAh बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग के साथ आते हैं।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article