टेक एंड गैजेट्स

IRCTC Down: 2 घंटे ठप पड़ी IRCTC की वेबसाइट, ट्रेन टिकट बुक करने में छूट गए पसीने

IRCTC Down: IRCTC की वेबसाइट और एप दोनों की सेवाएं शुक्रवार सुबह 7 बजे से 9:19 बजे तक देखा बाधित रही। इस बीच डाउन डिटेक्टर पर 469 यूजर्स ने शिकायत दर्ज कराई हैं। यूजर्स सोशल मीडिया पर भी इसकी शिकायत कर रहे हैं।

Image

IRCTC Down

IRCTC Down: इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन यानी IRCTC की वेबसाइट शुक्रवार सुबह ठप हो गई। यूजर्स को ट्रेन टिकट की बुकिंग में दिक्कत का सामना करना पड़ा। डाउन डिटेक्टर ने भी इसकी पुष्टि की है। ट्रैकिंग वेबसाइट के अनुसार, IRCTC पर शुक्रवार सुबह 7 बजे से करीब 9 बजे तक आउटेज की शिकायत की गई हैं।

IRCTC Down

IRCTC Down (Source-DownDetector)

2 घंटे ठप रही वेबसाइट

डाउन डिटेक्टर के अनुसार, इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन की वेबसाइट और एप दोनों की सेवाएं बाधित हुईं। यह आउटेज शुक्रवार सुबह 7 बजे से शुरू हुआ जो 9:19 तक देखा गया। इस बीच डाउन डिटेक्टर पर 469 यूजर्स ने शिकायत दर्ज कराई है। इसके अलावा यूजर्स सोशल मीडिया पर भी इसकी शिकायत कर रहे हैं।

डाउन डिटेक्टर के अनुसार, अधिकांश यूजर्स को वेबसाइट में दिक्कत देखने मिली। 67 फीसदी यूजर्स को टिकट बुक करने में दिक्कत का सामना करना पड़ा। वहीं 19 % यूजर्स ने ऐप और 14% यूजर्स ने वेबसाइट काम नहीं करने को लेकर शिकायत की।

X पर शिकायत कर रहे यूजर्स

सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर यूजर्स ने इसकी शिकायत की। एक यूजर ने लिखा, "Irctc की साइट बंद है। इस वजह से कोई भी टिकट बुक या रद्द नहीं किया जा सकता। कृपया इस पर गौर करें।"

वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा," टिकट बुक नहीं हो पा रहा है। विंडो खुलने के 40 मिनट बीत चुके हैं। अब समय है कि हम जागें और समस्या को ठीक करें।"

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article