टेक एंड गैजेट्स

आ रहा है ओप्पो का सबसे दमदार कैमरा फोन, फ्लैगशिप प्रोसेसर और 80W फास्ट चार्जिंग से होगा लैस

Oppo Reno 11 Pro Series: ओप्पो रेनो 11 को कर्व्ड डिस्प्ले और मीडियाटेक डाइमेंशन 8200 प्रोसेसर से लैस किया जाएगा। इसमें LYT600 प्राइमरी कैमरा, सोनी IMX355 अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 2x ऑप्टिकल जूम वाला सोनी IMX709 टेलीफोटो कैमरा मिल सकता है। प्रो वेरियंट में 4,700mAh की बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिल सकता है।

Image

ओप्पो रेनो 11 सीरीज

Photo : Times Now Digital

Oppo Reno 11 Pro Series: स्मार्टफोन ब्रांड ओप्पो ने अपनी नई कैमरा फोन सीरीज रेनो 11 सीरीज (Oppo Reno 11 series) को लॉन्च करने की तैयारी कर ली है। इस सीरीज को 23 नवंबर को पेश किया जाएगा। कंपनी सीरीज के तहत ओप्पो रेनो 10 और ओप्पो रेनो 10 प्रो को पेश करेगी। लाइनअप में एसएलआर-ग्रेड पोर्ट्रेट कैप्चर करने का दावा किया गया है और इसे चार अलग-अलग कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा।

Oppo Reno 11 Series की संभावित स्पेसिफिकेशन

कंपनी ने अब तक फोन की सभी स्पेसिफिकेशन की जानकारी नहीं दी है। लीक्स के अनुसार, ओप्पो रेनो 11 प्रो में 120Hz रिफ्रेश रेट और 2160Hz PWM डिमिंग के साथ 1.5K रिजॉल्यूशन वाला डिस्प्ले मिलेगा। फोन में स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1 प्रोसेसर और LPDDR5X रैम और UFS 3.1 स्टोरेज होगा।

रेनो प्रो मॉडल में सोनी IMX890 प्राइमरी कैमरा, सोनी IMX355 अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 2X ऑप्टिकल जूम के साथ एक सोनी IMX709 टेलीफोटो सेंसर मिलेगा। कंपनी ने फोन कैमरा के साथ एसएलआर-ग्रेड पोर्ट्रेट कैप्चर करने का दावा किया गया है।

वहीं ओप्पो रेनो 11 को कर्व्ड डिस्प्ले और मीडियाटेक डाइमेंशन 8200 प्रोसेसर से लैस किया जाएगा। इसमें LYT600 प्राइमरी कैमरा, सोनी IMX355 अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 2x ऑप्टिकल जूम वाला सोनी IMX709 टेलीफोटो कैमरा मिल सकता है।

Oppo Reno 11 Series की बैटरी

Oppo Reno 11 और Oppo Reno 11 Pro की बैटरी क्षमता की बात करें तो बेस वेरियंट में 67W चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4800mAh की बैटरी मिलेगी। वहीं प्रो वेरियंट में 4,700mAh की बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिल सकता है।
Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article