टेक एंड गैजेट्स

Oppo Reno 10 Pro: भारत में कम हुई ओप्पो के सबसे पॉपुलर फोन की कीमत, DSLR जैसा है कैमरा

Oppo Reno 10 Pro 5G: ओप्पो रेनो 10 प्रो 5G में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। इसमे OIS के साथ 50 मेगापिक्सल प्राइमरी सोनी IMX890 सेंसर, 32 मेगापिक्सल टेलीफोटो सेंसर और 8 मेगापिक्सल वाइड-एंगल कैमरा मिलता है। सेल्फी के लिए फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

Image

ओप्पो रेनो 11 प्रो 5जी

Photo : Times Now Digital

Oppo Reno 10 Pro 5G: स्मार्टफोन ब्रांड ओप्पो ने भारत में अपने कैमरा फोन ओप्पो रेनो 10 प्रो 5G की कीमत में कटौती की है। दरअसल, कंपनी जल्द ही भारत में अपनी नई स्मार्टफोन सीरीज ओप्पो रेनो 11 लाइनअप को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। यही कारण है कि कंपनी ने ओप्पो रेनो 10 प्रो 5G की कीमत में 17 हजार रुपये की कटौती की है।

Oppo Reno 10 Pro 5G: नई कीमत

ओप्पो रेनो 10 प्रो 5G को भारत में जुलाई में एकमात्र 12GB रैम + 256GB स्टोरेज वेरियंट में पेश किया गया था। लॉन्च के दौरान फोन की कीमत 44,999 रुपये थी, जिसे अब 37,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। यानी फोन पर 15 फीसदी का डिस्काउंट मिल रहा है। इसे ग्लॉसी पर्पल और सिल्वरी ग्रे शेड्स में खरीदा जा सकता है।

Oppo Reno 10 Pro 5G: फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

ओप्पो रेनो 10 प्रो 5G में 6.7 इंच फुल HD+ 3D कर्व्ड OLED डिस्प्ले मिलता है। डिस्प्ले के साथ HDR10+ सपोर्ट, 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट है। फोन में स्नैपड्रैगन 778G 5G प्रोसेसर और 12GB तक रैम और 256GB स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। रैम को 8GB और बढ़ाया जा सकता है।

Oppo Reno 10 Pro 5G: कैमरा

कैमरे की बात करें तो ओप्पो रेनो 10 प्रो 5G में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। इसमे OIS के साथ 50 मेगापिक्सल प्राइमरी सोनी IMX890 सेंसर, 32 मेगापिक्सल टेलीफोटो सेंसर और 8 मेगापिक्सल वाइड-एंगल कैमरा मिलता है। सेल्फी के लिए फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

Oppo Reno 10 Pro 5G: बैटरी

फोन में अंडर-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक फीचर मिलते हैं। इसमें 80W SuperVOOC फ्लैश चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4,600mAh की बैटरी पैक की गई है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article