टेक एंड गैजेट्स

सस्ते में आईफोन फीचर वाला फोन, 32MP सेल्फी कैमरा और 256GB स्टोरेज भी मिलेगा

Tecno Spark 20 With iphone Like Dynamic Port Feature: टेक्नो स्पार्क 20 में 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.6 इंच HD+ डिस्प्ले मिलता है। डिस्प्ले के साथ कंपनी का 'डायनामिक पोर्ट' भी है, जो एक सॉफ्टवेयर फीचर है। यह सेल्फी कैमरा कटआउट के आसपास नोटिफिकेशन और अन्य डिवाइस अपडेट की जानकारी देता है।

Image

Tecno Spark 20

स्मार्टफोन ब्रांड टेक्नो ने अपने नए फोन Tecno Spark 20 को लॉन्च कर दिया है। नए फोन को नवंबर में Tecno Spark Go 2024 के लॉन्च के कुछ दिनों बाद पेश किया गया है। यह मीडियाटेक के हेलियो G85 प्रोसेसर से लैस है। इसमें 8GB रैम और 256GB स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। फोन में आईफोन के डायनामिक आईलैंड जैसा फीचर मिलता है। चलिए जानते हैं इसकी स्पेसिफिकेशन और फीचर्स के बारे में...

Tecno Spark 20: स्पेसिफिकेशन

टेक्नो स्पार्क 20 एंड्रॉयड 13 आधारित HiOS 13 के साथ आता है। फोन में 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.6 इंच HD+ डिस्प्ले मिलता है। डिस्प्ले के साथ कंपनी का 'डायनामिक पोर्ट' भी है, जो एक सॉफ्टवेयर फीचर है जो सेल्फी कैमरा कटआउट के आसपास नोटिफिकेशन और अन्य डिवाइस अपडेट की जानकारी देता है। फोन मीडियाटेक हेलियो G85 चिपसेट के साथ आता है। फोन 8GB तक रैम के साथ आता है।

Tecno Spark 20: कैमरा

कंपनी ने Tecno Spark 20 को 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरे के साथ डुअल फ्लैश से लैस किया है। फोन में सेल्फी और वीडियो चैट के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट-फेसिंग कैमरा मिलता है। इसके साथ दो एलईडी फ्लैश भी हैं।

Tecno Spark 20: बैटरी और कनेक्टिविटी

फोन में 256GB तक इनबिल्ट स्टोरेज है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकता है। फोन में 5,000mAh की बैटरी और 18W चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। अन्य कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें 4जी, डुअल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.2, जीपीएस, फिंगरप्रिंट सेंसर और एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट मिलता है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article