टेक एंड गैजेट्स

Oppo Find X9 सीरीज का इंडिया लॉन्च हुआ कंफर्म, अगले महीने बाजार में इसकी की होगी धाकड़ एंट्री

कंपनी इस स्मार्टफोन को भारतीय बाजार में भी पेश करेगी। सीरीज के दोनों ही स्मार्टफोन में फ्लैगशिप सेगमेंट का मीडियाटेक डायमेंसिटी 9500 चिपसेट दिया जाएगा। कंपनी के मुताबिक अपकमिंग स्मार्टफोन पिछले वेरिएंट फाइंड एक्स8 और फाइंड एक्स8 प्रो की तुलना में करीब 33% फास्ट होंगे।

Image

ओप्पो बाजार में लॉन्च करने वाला है धमाकेदार स्मार्टफोन। (फोटो क्रेडिट-Digit)

इस साल भारतीय बाजार में एक से बढ़कर एक स्मार्टफोन्स लॉन्च हुए। लगभग सभी स्मार्टफोन्स कंपनियों ने अपने अपने स्मार्टफोन्स पेश किए हैं। हालांकि अभी यह सिलसिला खत्म नहीं हुआ है। साल खत्म होने से पहले स्मार्टफोन सेगमेंट में कई बड़े धमाके होना अभी बाकी हैं। चीन की दिग्गज कंपनी ओप्पो भी बाजार में आने वाले दिनों में बड़ा धमाका करने की प्लानिंग कर रही है। ओप्पो बहुत जल्द भारतीय बाजार अपनी नई Find X9 Series को लॉन्च करने वाला है। कंपनी की तरफ से इस स्मार्टफोन सीरीज की लॉन्चिंग को भी कंफर्म कर दिया गया है।

अगर आप एक नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके थोड़ा इंतजार करना एक अच्छा कदम हो सकता है। ओप्पो ने कंफर्म कर दिया है कि वह Find X सीरीज को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी Find X9 और Find X9 Pro को सबसे पहले अपने होम मार्केट में पेश करेगी। ये दोनों ही स्मार्टफोन्स 16 अक्टूबर को चीन में लॉन्च होंगे। कंपनी ने चीन में इन स्मार्टफोन्स की प्री बुकिंग लेना भी शुरू कर दिया है।

स्मार्टफोन्स में होगा फ्लैगशिप चिपसेट

चीन के बाजार में एंट्री करने के बाद कंपनी इन स्मार्टफोन को भारतीय बाजार में अगले महीने तक पेश कर सकती है।सीरीज के दोनों ही स्मार्टफोन में फ्लैगशिप सेगमेंट का मीडियाटेक डायमेंसिटी 9500 चिपसेट दिया जाएगा। कंपनी के मुताबिक अपकमिंग स्मार्टफोन पिछले वेरिएंट फाइंड एक्स8 और फाइंड एक्स8 प्रो की तुलना में करीब 33% फास्ट होंगे। दोनों ही स्मार्टफोन्स में कंपनी अपने फैंस को 16GB तक की रैम और 1TB तक की स्टोरेज ऑप्शन दे सकती है। आउट ऑफ द बॉक्स दोनों ही स्मार्टफोन्स एंड्रॉयड 16 को सपोर्ट करेंगे।

सीरीज में शामिल हो सकता है ये धाकड़ फोन

लीक्स की मानें तो कंपनी इस सीरीज में एक और स्मार्टफोन को शामिल कर सकती है जो कि Oppo Find X9 Ultra हो सकता है। टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन के मुताबिक इस स्मार्टफोन में कंपनी Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर का सपोर्ट दे सकती है। इसके अलावा कैमरा डिपॉर्टमेंट के मामले में भी यह फोन जबरदस्त होने वाला है। लीक्स की मानें तो यह स्मार्टफोन 200 मेगापिक्सल समेत चार कैमरा सेटअप के साथ आ सकता है। इसमें कंपनी 200 मेगापिक्सल सेंसर के लिए 1/1.12 इंच का Sony IMX09E कैमरा ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन सेंसर के साथ आ सकता है। इसके साथ ही फोन में 50 मेगापिक्सल का 1/1.28 इंच Sony LYT828 टेलीफोटो सेंसर भी दिया जा सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 50 मेगापिक्सल का धांसू कैमरा मिल सकता है।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article