टेक एंड गैजेट्स

Xiaomi सैमसंग की बढ़ाएगा टेंशन, कंपनी लॉन्च करने जा रही है 200MP कैमरे वाला धांसू स्मार्टफोन

अगर आप फ्लैगशिप कैटेगरी में एक नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो कुछ दिनों का इंतजार कर लीजिए। कंपनी बहुत जल्द अपनी सीरीज में Xiaomi 17 Ultra को शामिल करने वाली है।

Image

शाओमी के अपकमिंग स्मार्टफोन में जबरदस्त फीचर्स मिलने वाले हैं। (फोटो क्रेडिट-Digit)

स्मार्टफोन के बाजार में शॉओमी एक बड़ा नाम है। बजट से लेकर फ्लैगशिप सेगमेंट में कंपनी की मार्केट में जबरदस्त पकड़ है। शाओमी के पोर्टफोलियो में अपने हर एक यूजर्स के हिसाब से स्मार्टफोन्स मौजूद हैं। कंपनी की तरफ से कुछ समय पहले ग्लोबल मार्केट में Xiaomi 17 Series को लॉन्च किया गया था। इस सीरीज में कंपनी ने Xiaomi 17, Xiaomi 17 Pro और Xiaomi 17 Pro Max स्मार्टफोन्स पेश किए थे। सीरीज के तीनों की स्मार्टफोन्स फ्लैगशिप फीचर्स के साथ आते हैं। अब कंपनी इसी लाइनप में एक ऐसा स्मार्टफोन पेश करने जा रही है जो कि सैमसंग की टेंशन बढ़ाएगा। Xiaomi 17 सीरीज में कंपनी अब 200 मेगापिक्सल वाला स्मार्टफोन लाने जा रही है।

अगर आप फ्लैगशिप कैटेगरी में एक नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो कुछ दिनों का इंतजार कर लीजिए। कंपनी बहुत जल्द अपनी सीरीज में Xiaomi 17 Ultra को शामिल करने वाली है। शॉओमी का यह स्मार्टफोन कैमरा में नंबर एक होने के साथ साथ पॉवरफुल बैटरी, बड़ी डिस्प्ले समेंत कई सारे प्रीमियम फीचर्स के साथ दस्तक देगा।

Xiaomi 17 Ultra में होगा धांसू कैमरा सेटअप

मार्केट में आने से पहले ही Xiaomi 17 Ultra की कई सारी लीक्स सामने आ चुकी हैं। फेमस टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन की मानें तो Xiaomi17 Ultra को कंपनी इस साल दिसंबर तक लॉन्च कर सकती है। यह स्मार्टफोन 200MP कैमरा सेंसर के साथ मार्केट में आ सकता है। इसके साथ ही उम्मीद है कि इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल के तीन सेंसर मिल सकते हैं। कंपनी इस स्मार्टफोन को नई ऑप्टिकल पेरिस्कोप टेक्नोलॉजी के साथ लॉन्च कर सकती है। शाओमी का यह स्मार्टफोन मार्केट में सैमसंग के फ्लैगशिप स्मार्टफोन Samsung Galaxy S25 Ultra को सीधे टक्कर देगा।

Xiaomi 17 Ultra के संभावित फीचर्स

  • लीक्स की मानें तो शॉओमी का अपकमिंग स्मार्टफोन पॉवफुल चिपसेट Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर के साथ बाजार में दस्तक दे सकता है।
  • इसके साथ ही Xiaomi 17 Ultra में कंपनी 6.3 इंच की बड़ी डिस्प्ले दे सकती है जिसमें LTPO पैनल होगा।
  • स्मार्टफोन में 16GB तक की रैम और 1TB तक की स्टोरेज मिलने की संभावना है।
  • Xiaomi 17 Ultra के कैमरा में 200MP के प्राइमरी कैमरा के साथ 50 मेगापिक्सल का 3 कैमरा और दिए जा सकते हैं।
  • सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।
  • स्मार्टफोन को पॉवर देने के लिए इसमें 7000mAh की बड़ी बैटरी मिल सकती है।
  • स्मार्टफोन को जल्दी चार्ज करने के लिए इसमें 100W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिल सकता है।
Gaurav Tiwari
गौरव तिवारी author

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से ... और देखें

End of Article