टेक एंड गैजेट्स

मिलिट्री ग्रेड की मजबूती और IP69 रेटिंग के साथ लॉन्च हुआ Oppo F27 Pro+ 5G, कीमत भी कम

Oppo F27 Pro+ 5G: फोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7050 चिपसेट, 8GB LPDDR4X रैम और 256GB तक UFS 3.1 ऑनबोर्ड स्टोरेज मिलता है। फोन के साथ MIL-STD 810H बिल्ड और पानी के बचाव के लिए IP69, IP68 और IP66 रेटिंग भी मिलता है। फोन में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर और 8 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर मिलता है।

Image

Oppo F27 Pro+ 5G (image-Oppo)

Oppo F27 Pro+ 5G: ओप्पो ने अपने नए मिड रेंज फोन को ओप्पो F27 प्रो+ 5G को भारत में लॉन्च कर दिया है। यह IP69 रेटिंग के साथ भारत में लॉन्च होने वाला पहला स्मार्टफोन है। ओप्पो F27 प्रो+ 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7050 चिपसेट, 5,000mAh की बैटरी और 67W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है। फोन में 64 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा और कर्व्ड ओएलईडी डिस्प्ले का सपोर्ट मिलता है। चलिए जानते हैं फोन की कीमत और अन्य स्पेसिफिकेशन के बारे में...

Oppo F27 Pro+ 5G: कीमत

ओप्पो F27 प्रो+ 5G को दो कलर ऑप्शन - डस्क पिंक और मिडनाइट नेवी में पेश किया गया है। फोन भारत में 27,999 रुपये की शुरुआती कीमत में आता है। इस कीमत पर 8GB + 128GB ऑप्शन मिलता है। वहीं 8GB + 256GB वैरिएंट की कीमत 29,999 रुपये है। फोन को कंपनी की ऑफिशियल साइट, अमेजन और फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकेगा।

Oppo F27 Pro+ 5G: स्पेसिफिकेशन

ओप्पो F27 प्रो+ 5G में 6.7 इंच का फुल-एचडी+ 3D कर्व्ड OLED डिस्प्ले है। डिस्प्ले के साथ 120Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz तक टच सैंपलिंग रेट, 950 निट्स तक पीक ब्राइटनेस और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 प्रोटेक्शन मिलता है। फोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7050 चिपसेट, 8GB LPDDR4X रैम और 256GB तक UFS 3.1 ऑनबोर्ड स्टोरेज मिलता है। फोन के साथ MIL-STD 810H बिल्ड और पानी के बचाव के लिए IP69, IP68 और IP66 रेटिंग भी मिलता है।

Oppo F27 Pro+ 5G: कैमरा

ओप्पो F27 प्रो+ 5G एक डुअल रियर कैमरा यूनिट के साथ आता है। इसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर और 8 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर मिलता है।

Oppo F27 Pro+ 5G: बैटरी

ओप्पो F27 प्रो+ 5G में 5,000mAh की बैटरी और 67W की वायर्ड सुपरVOOC चार्जिंग का सपोर्ट है। चार्जिंग के लिए टाइप सी पोर्ट मिलता है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article