टेक एंड गैजेट्स

ये है Oppo का कम कीमत वाला 5G स्मार्टफोन, लुक मस्त, फीचर्स दमदार

  • Written by: साकेत सिंह बघेल
  • Updated Nov 9, 2022, 10:39 AM IST

Oppo ने अपना एक नया मिड-रेंज 5G स्मार्टफोन लॉन्च किया है। इसमें बड़ी बैटरी, फास्ट चार्जिंग और 50MP प्राइमरी कैमरा दिया गया है।

Image

Oppo A58 5G

Oppo A58 5G को चीन में लॉन्च किया गया है। ओप्पो का नया मिड-रेंज स्मार्टफोन है। इसमें ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 700 प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.56-इंच HD+ डिस्प्ले भी दिया गया है। इसकी बैटरी 5,000mAh की है और इसमें 33W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दिया गया है।

कीमत

Oppo A58 5G की प्री बुकिंग चीन में शुरू कर दी गई है। इसके सिंगल 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत CNY 1.699 (लगभग 19,000 रुपये) रखी गई है। इसे ब्रीज पर्पल, स्टार ब्लैक और सी ब्लू कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। कंपनी ने कहा है कि इसकी बिक्री 10 नवंबर से शुरू की जाएगी।

Oppo A58 5G के स्पेसिफिकेशन्स

इस मिड रेंज स्मार्टफोन में 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.56-इंच HD+ (720x1,612 पिक्सल) डिस्प्ले दिया गया है। इसकी पीक ब्राइटनेस 600 nits है। इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 700 प्रोसेसर 8GB रैम के साथ मौजूद है।

फोटोग्राफी के लिए इसके रियर में 50MP प्राइमरी कैमरा और 2MP पोर्ट्रेट कैमरा दिया गया है। साथ ही इसके फ्रंट में 8MP कैमरा भी मौजूद है। इस स्मार्टफोन की बैटरी 5,000mAh की है और इसमें 33W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है।

Oppo A58 5G एंड्रॉयड 12 बेस्ड ColorOS 12.1 पर चलता है और इसमें कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi 5 और Bluetooth v5.3 का सपोर्ट दिया गया है। फिंगरप्रिंट सेंसर यहां साइड माउंटेड है। इसके अलावा USB Type-C port और एक 3.5mm हेडफोन जैक भी इस फोन में दिया गया है।

साकेत सिंह बघेल
साकेत सिंह बघेलauthor

साकेत सिंह बघेल टाइम्स नाउ नवभारत के लिए टेक सेक्शन कवर करते हैं. इन्हें टेक कवर करते हुए करीब 5 साल हो चुके हैं। इस दौरान इन्होनें ढेरों गैजेट्स को रिव्यू करने और टेक्नोलॉजी के बारे में लिखने के साथ-साथ देशभर के कई ऑनलाइन-ऑफलाइन इवेंट्स को कवर भी किया है। एक्सपर्ट इंटरव्यूज भी किए हैं। टेक की स्टोरीज कवर करने के अलावा साकेत को फोटोग्राफी और गज़लों में भी काफी दिलचस्पी है।

और पढ़ें
End of Article