टेक एंड गैजेट्स

OpenAI ने ChatGPT में जोड़ा कमाल का Health फीचर, करोड़ों यूजर्स का आसान हो जाएगा ये काम

ओपनएआई के मुताबिक यूजर्स पहले से ही चैटजीपीटी के जरिए हेल्थ से जुड़ी समस्याओं के बारे में सवाल पूछते आ रहे हैं। यूजर्स की जरूरत को समझते हुए इस नए फीचर को जोड़ा गया है। कंपनी के मुताबिक यह सिक्योरिटी मौजूद चैटजीपीटी ऐप की सुरक्षा से कहीं ज्यादा मजबूत है।

Image

चैटजीपीटी का नया फीचर करोड़ों यूजर्स को सहूलियत देने वाला है।(फोटो क्रेडिट-Digit)

अगर आप चैटजीपीटी (ChatGPT) का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए काम की खबर है। दिग्गज आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंपनी ओपनएआई ने अपने एआई टूल चैटजीपीटी में एक बेहद कमाल का हेल्थ फीचर (ChatGPT Health) जोड़ा है। चैटजीपीटी का यह नया टूल करोड़ों यूजर्स को हेल्थ से संबंधित समस्याओं को समझने और उनके सॉल्यूशन को लेकर बड़ी सहूलियत देने वाला है। चैटजीपीटी का यह नया फीचर उन यूजर्स के लिए बड़ा ही फायदेमंद होने वाला है जो मेडिकल रिपोर्ट, डॉक्टर की अपॉइंटमेंट, डाइट, वर्कआउट और हेल्थ इंश्योरेंस से जुड़े सवाल एक ही जगह पर जानना और समझना चाहते हैं।

आपको बता दें कि ओपनएआई ने फिलहला चैटजीपीटी हेल्थ फीचर को पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर पेश किया है। अभी इस फीचर को कंपनी ने कुछ सेलेक्टेड यूजर्स के लिए पेश किया है। ओपनएआई के मुताबिक यूजर्स पहले से ही चैटजीपीटी के जरिए हेल्थ से जुड़ी समस्याओं के बारे में सवाल पूछते आ रहे हैं। यूजर्स की जरूरत को समझते हुए इस नए फीचर को जोड़ा गया है। कंपनी के मुताबिक यह सिक्योरिटी मौजूद चैटजीपीटी ऐप की सुरक्षा से कहीं ज्यादा मजबूत है।

सिक्योर रहेगा यूजर्स का डेटा

ओपनएआई के इस नए हेल्थ फीचर की सबसे बड़ी खास बात यह है कि इसमें हेल्थ से जुड़ी सारी बातचीत और डेटा को चैटबॉट में दूसरी चैट से अलग रखा जाएगा। इसका यह फायदा होगा कि पर्सनल और संवेदनशील जानकारी लीक होने का खतरा बेहद कम हो जाएगा। OpenAI ने बताया कि यूजर्स की सहूलियत और सेफ्टी के लिए इस फीचर में मल्टी लेयर सिक्योरिटी दी गई है। इसके लिए फीचर में कई तरह के एन्क्रिप्शन और खास डेटा आइसोलेशन शामिल हैं।

फिटनेस ऐप्स को भी जोड़ पाएंगे।

ओपएआई के इस नए हेल्थ स्पेस में यूजर अपने इलेक्ट्रॉनिक मेडिकल रिकॉर्ड के साथ-साथ दूसरी वेलनेस और फिटनेस ऐप्स को भी जोड़ सकते हैं। इनमें Apple Health, MyFitnessPal और अन्य हेल्थ ट्रैकिंग ऐप्स शामिल हैं। इन ऐप्स से मिलने वाले डेटा के आधार पर ChatGPT यूजर्स को उनकी लैब रिपोर्ट समझने, डॉक्टर से मिलने से पहले तैयारी करने, नींद और एक्टिविटी जैसे हेल्थ ट्रेंड पर नजर रखने में मदद करेगा।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article