टेक एंड गैजेट्स

OpenAI का बड़ा धमाका, लॉन्च की पहली कस्टम AI Chip, जानें क्या है खास?

OpenAI के मुताबिक ‘Jalapeno’ को लॉर्ज लैंग्वेज मॉडल LLLs और Next Gen के एआई सिस्टम को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। हालांकि अभी इस चिपसेट का इस्तेमाल कंपनी रिसर्च लैब्लस और मशीन लर्निंग वाले कामों के लिए करेगी।

Image

ओपनएआई ने लॉन्च की पहली कस्टम एआई चिप।(फोटो क्रेडिट-Digit)

पिछले कुछ सालों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ने तेजी से ग्रोथ हासिल की है। तमाम टेक दिग्गज एआई की तरफ तेजी से बढ़ रही हैं। इस बीच ओपनएआई ने एक बड़ा धमाका किया है। OpenAI ने अब एआई चिप के मार्केट में एंट्री कर ली है। कंपनी की तरफ से पहला AI प्रोसेसर लॉन्च किया गया है जिसका नाम ‘Jalapeno’ रखा गया है। इस प्रोसेसर को ओपनएआई ने खासतौर पर ChatGPT और बाकी दूसरे एडवांस एआई मॉडल्स के लिए डिजाइन किया है।

OpenAI ने इस चिपसेट को Broadcom के साथ मिलकर डिजाइन किया है। अभी तक कंपनी अपने एआई मॉडल्स को चलाने के लिए Nvidia जैसी कंपनियों के हार्डवेयर पर ही निर्भर थी अब कंपनी ने खुद का एआई इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार कर लिया है जिससे दूसरों पर निर्भरता कम हो जाएगी। कंपनी के मुताबिक यह नई एआई चिप उसकी फ्यूचर स्ट्रेटेजी का पहला बड़ा कदम है।

कम समय में मिलेगा जवाब

OpenAI के मुताबिक ‘Jalapeno’ को लॉर्ज लैंग्वेज मॉडल LLLs और Next Gen के एआई सिस्टम को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। हालांकि अभी इस चिपसेट का इस्तेमाल कंपनी रिसर्च लैब्लस और मशीन लर्निंग वाले कामों के लिए करेगी। कंपनी का कहना है कि इस Jalapeno Chip को खासतौर पर AI Inference के लिए तैयार किया गया है। मतलब यह यूजर्स के सवालों का बेहद कम समय में जवाब देगा।

AI सिर्फ सॉफ्टवेयर तक सीमित नहीं

Jalapeno Chip बिजली की खपत को कम करेगी जिससे लागत कम करने में भी कंपनी को मदद मिलने वाली है। ओपनएआई की मानें तो इसकी परफॉर्मेंस मार्केट में पहले से मौजूद महंगी चिप की तुलना में कहीं बेहतर है। कंपनी की मानें तो कस्टम प्रोसेसर का सबसे बड़ा फायदा यह है कि यह आसानी से ओपनएआई हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर दोनों को एक साथ ऑप्टमाइज भी कर सकती है। OpenAI ने बताया कि इस चिप को बनाने में उसने अपने ही AI मॉडल्स की मदद ली। इससे पता चलता है कि अब AI सिर्फ सॉफ्टवेयर तक सीमित नहीं है, बल्कि चिप डिजाइन और बनाने जैसे बड़े और मुश्किल कामों में भी अहम भूमिका निभा रहा है।"

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article