OnePlus ties up with Optiemus Electronics: अगर आप OnePlus के TWS ईयरबड्स या वायरलेस नेकबैंड के फैन हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। वनप्लस ने भारत में अपने IoT डिवाइसेज बनाने की शुरुआत कर दी है। कंपनी ने Optiemus Electronics के साथ साझेदारी की है, और अब ये डिवाइसेज नोएडा स्थित फैक्ट्री में बनाए जाएंगे।
क्यों खास है ये कदम?
वनप्लस ने इस पहल को Project Starlight नाम दिया है, जिसका मकसद भारत में लोकल मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देना, प्रोडक्शन कॉस्ट घटाना और सप्लाई चेन को मजबूत बनाना है। इससे भारतीय बाजार में वनप्लस की पकड़ और मजबूत होगी।
OnePlus Bullets Wireless Z3 की लॉन्चिंग इस पार्टनरशिप के तहत बनने वाला पहला प्रोडक्ट OnePlus Bullets Wireless Z3 होगा। ये लो लेटेंसी, दमदार बास साउंड और शानदार ऑडियो क्वालिटी देने का वादा करता है। Optiemus Electronics के चेयरमैन अशोक गुप्ता ने कहा कि ये साझेदारी भारत में इलेक्ट्रॉनिक्स निर्माण के नए दौर की शुरुआत करेगी।
भारत OnePlus की यात्रा का केंद्र: CEO
वनप्लस इंडिया के सीईओ रॉबिन लियू ने कहा, "भारत हमेशा से वनप्लस की यात्रा का केंद्र रहा है। Optiemus इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (OEL) के साथ हमारी साझेदारी 'प्रोजेक्ट स्टारलाइट' के प्रति हमारी गहरी प्रतिबद्धता को दर्शाती है। यह केवल तकनीक की बात नहीं है, बल्कि स्थानीय समुदायों को सशक्त बनाने, इनोवेशन को बढ़ावा देने और भारत में अधिक स्मार्ट अनुभव लाने की दिशा में एक कदम है।"
भारत में बनेगी नई तकनीक
Optiemus ग्रुप के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन अशोक गुप्ता ने कहा, "वनप्लस के साथ यह सहयोग इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग के क्षेत्र में हमारे लिए एक बड़ा कदम है। हम विचारों को वास्तविकता में बदलने में माहिर हैं, और यह साझेदारी हमें उच्च गुणवत्ता वाली IoT डिवाइस के निर्माण की क्षमता देती है।"
"मेक इन इंडिया" को मिलेगा बढ़ावा
यह साझेदारी "मेक इन इंडिया" अभियान के तहत स्थानीय निर्माण को प्रोत्साहित करने वाली एक और बड़ी पहल है। विशेषज्ञों का मानना है कि इससे भारत को वैश्विक इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने की दिशा में मजबूती मिलेगी।
