टेक एंड गैजेट्स

OnePlus के फोन पर मिल रहा 40,000 रुपये का डिस्काउंट, कहीं निकल न जाए ऑफर

OnePlus Open Price Cut in India: वनप्लस ओपन, ब्रांड का पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन है। इसमें 7.8 इंच का मेन डिस्प्ले है, जो 120Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। फोन में 6.31 इंच का कवर डिस्प्ले मिलता है। इस फोन में सेल्फी के लिए दो कैमरे, मेन डिस्प्ले पर 20MP और कवर स्क्रीन पर 32MP का सेल्फी शूटर मिलते हैं।

Image

OnePlus Open

OnePlus Open Price Cut in India: वनप्लस ब्रांड का पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन वनप्लस ओपन अमेजन पर भारी डिस्काउंट के साथ मिल रहा है। यदि आप कम कीमत में दमदार कैमरा और शानदार डिस्प्ले वाला स्मार्टफोन चाहते हैं तो यह ऑफर आपके लिए बढ़िया ऑप्शन हो सकता है। इस फोन को 40 हजार रुपये तक के डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है।

OnePlus Open पर कितना है डिस्काउंट

1,39,999 रुपये कीमत वाले वनप्लस ओपन (16GB+512GB) को अमेजन पर सिर्फ 99,999 रुपये की कीमत पर उपलब्ध किया गया है। सिर्फ इतना ही नहीं अमेजन इस फोन के साथ एक एक्सचेंज ऑफर भी दे रहा है, जिससे कीमत में 22,800 रुपये तक की बचत की जा सकती है। यानी आप पुराने स्मार्टफोन को एक्सचेंज करके ज्यादा बचत कर सकते हैं।

OnePlus Open की खासियत

वनप्लस ओपन, ब्रांड का पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन है। इसमें 7.8 इंच का मेन डिस्प्ले है, जो 120Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। फोन में 6.31 इंच का कवर डिस्प्ले मिलता है।

फोन के पावर की बात करें तो इसमें स्नैपड्रैगन 8 Gen 2 प्रोसेसर, 16GB रैम और 1TB तक की स्टोरेज मिलती है। कैमरा की बात करें तो इसमें ट्रिपल कैमरा सेटअप है, जिसमें 48MP का मेन कैमरा, 64MP का टेलीफोटो लेंस और 48MP का अल्ट्रा वाइड लेंस शामिल है। साथ ही, सेल्फी के लिए दो कैमरे हैं, मेन डिस्प्ले पर 20MP और कवर स्क्रीन पर 32MP का सेल्फी शूटर। वनप्लस ओपन में 4,805mAh की बैटरी और 67W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article