भारतीय फैंस के लिए वनप्लस की तरफ से बड़ा ऐलान कर दिया गया है। दिग्गज स्मार्टफोन मेकर कंपनी अपने करोड़ों भारतीय फैंस के लिए दो नए स्मार्टफोन्स लाने जा रही है। वनप्लस के दोनों अपकमिंग स्मार्टंफोन Nord Series का हिस्सा होंगे। अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। कंपनी फैंस के लिए Nord 6 सीरीज में OnePlus Nord CE6 और Nord CE6 Lite को लॉन्च करेगी। बस कुछ दिनों का और इंतजार और जल्द ही आपको यह दोनों स्मार्टफोन्स बाजार में देखने को मिलेंगे।
आपको बता दें कि OnePlus Nord CE6 और Nord CE6 Lite को भारतीय बाजार में 7 मई को लॉन्च करने वाली है। अपनी ऑफिशियल वेबसाइट में कंपनी ने दोनों ही स्मार्टफोन्स की कई सारी डिटेल्स शेयर कर दी हैं। आइए आपको इन दोनों स्मार्टफोन में मिलने वाले स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी देते हैं।
OnePlus Nord CE6 के स्पेसिफिकेशन्स
OnePlus Nord CE 6 का डिज़ाइन काफी सिंपल और क्लीन रहने वाला है। इसमें कैमरा मॉड्यूल बहुत ही मिनिमलिस्ट रखा गया है, जिससे फोन और भी स्लीक दिखता है। कैमरा आइलैंड पर हल्की टेक्सचर्ड फिनिश दी गई है, जो इस स्मार्टफोन को प्रीमियम लुक देता है। फोन के रियर पैनल में दो कैमरा सेंसर और साइड में एक LED फ्लैश दिया गया है। इस स्मार्टफोन में मिलने वाले चिपसेट की बात करें तो इसमें आपको Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट मिलेगा।
इसके डिस्प्ले में आपको 144Hz का रिफ्रेशर रेट मिलेगा जिससे आप मल्टी टास्किंग और गेमिंग जैसे हैवी काम भी आसानी से कर सकेंगे। इसमें कलर ऑप्शन की बात करें तो यह स्मार्टफोन बाजार में ब्लैक, व्हाइट और हल्का ब्लू कलर के साथ दस्तक दे सकता है। OnePlus 15 सीरीज़ की तरह इसमें भी IP66/68 और 69/69K रेटिंग भी दी गई है। इस स्मार्टफोन में आपको 8000mAh तक की बैटरी मिल सकती है।
OnePlus Nord CE 6 Lite के स्पेसिफिकेशन्स
OnePlus Nord CE 6 Lite में फैंस को 6.7 इंच की फुलएचडी प्लस डिस्प्ले मिलने वाली है। इसमें भी आपको 144Hz का रिफ्रेश रेट और 1000 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलेगी। स्मार्टफोन IP64 रेटिंग से लैस होगा इसलिए यह पानी से भी सेफ रहेगा। स्मार्टफोन को पावर देने के लिए इस स्मार्टफोन में आपको 7000mAh की बड़ी बैटरी मिलती है। इतनी बड़ी बैटरी को चार्ज करने के लिए आपको 45W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलेगा। इस स्मार्टफोन में आपको रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलेगा।
OnePlus Nord CE 6 Lite में आपको डुअल कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है। अब तक सामने आई जानकारी के अनुसार स्मार्टफोन में आपको 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर मिल सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए भी इसमें आपको दमदार कैमरा देखने को मिल सकता है।
