AC की सर्विस कराएं या फिर डीप क्लीनिंग? जानें दोनों में क्या है अंतर और दोनों का खर्च
AC Normal Service vs Deep Cleaning: AC की नॉर्मल सर्विस और डीप क्लीनिंग को लेकर अक्सर लोगों के बीच में बहुत ज्यादा कंफ्यूजन होता है। आइए आपको इन दोनों के बीच का अंतर और इसमें आने वाले खर्च के बारे में बताते हैं।
Authored by: गौरव तिवारीUpdated Apr 21 2026, 15:19 IST
Image Credit : IStock01 / 09
गर्मी आते ही एयर कंडीशनर की जरूरत पड़ने लगी है। महीनों से बंद एसी एक बार फिर चालू हो गए हैं। हालांकि बंद पड़े एसी को जब दोबारा चलाया जाता है तो अक्सर लोग बहुत बड़ी गलती हैं।
Image Credit : IStock02 / 09
दरअसल बहुत लोगों को इस बारे में जानकारी नहीं होती है कि बंद पड़े एसी को शुरू करने से पहले उसकी सर्विस करानी चाहिए या फिर डीप क्लीनिंग करानी चाहिए। अधिकांश लोग इन दोनों ही चीजों को एक समझने की गलती कर बैठते हैं।
Image Credit : IStock03 / 09
अगर आपको भी ऐसा लगता है कि एसी की हेल्थ के लिए सिर्फ उसकी सर्विस ही काफी है तो ऐसा नहीं है। आइए आपको बताते हैं कि एसी की सर्विस और डीप क्लीनिंग में क्या अंतर है और किसमें कितना खर्च आता है।
Image Credit : IStock04 / 09
सबसे पहले आपको बता दें कि एसी की सर्विस में टेक्नीशियन मुख्य रूप से कंडेंसर और एयर फिल्टर की सफाई करता है। इसके साथ ही इसमें ड्रेन पाइप, वायरिंग और गैस की चेकिंग की जाती है।
Image Credit : IStock05 / 09
हालांकि कई बार ऐसा होता है कि सर्विस कराने के कुछ दिन तक तो एसी अच्छे से चलता है लेकिन एक-दो महीने बाद कूलिंग कम होने लगती है और हवा का प्रेशर भी कम हो जाता है। इसके चलते बार-बार टेक्नीशियन को बुलाना पड़ता है।
Image Credit : IStock06 / 09
आपको बता दें कि अगर आपका एसी बार-बार सर्विस मांग रहा है तो इसका मतलब है कि उसे डीप क्लीनिंग की जरूरत है। डीप क्लीनिंग के दौरान एसी के ज्यादातर पार्ट्स को अलग करके केमिकल के द्वारा साफ किया जाता है। डीप क्लीनिंग की ज्यादा जरूरत स्प्लिट एसी में ही होती है।
Image Credit : IStock07 / 09
ध्यान रहे कि डीप क्लीनिंग में नॉर्मल सर्विस के मुताबिक काफी ज्यादा समय लगता है। इसी वजह से कई बार टेक्नीशियन लोगों को गुमराह भी करते हैं। वे जेट गन से की गई सर्विस को ही डीप क्लीनिंग बता देते हैं।
Image Credit : IStock08 / 09
यह जरूरी नहीं है कि हर एसी के लिए डीप क्लीनिंग जरूरी होती है। ज्यादातर उन एसी को डीप क्लीनिंग की जरूरत पड़ती है जो कई सालों से काम कर रहे हैं। इसके अलावा उन एसी में भी डीप क्लीनिंग करवानी पड़ती है जो सर्विस होने के बाद भी ठीक से कूलिंग नहीं देते हैं।
Image Credit : IStock09 / 09
आपको बता दें कि AC की नॉर्मल सर्विस 700 रुपये से 1000 रुपये तक में हो जाती है। लेकिन डीप क्लीनिंग में प्रॉसेस ज्यादा लंबा होता है इसलिए यह महंगा भी होता है। अगर आप एसी की डीप क्लीनिंग करा रहे हैं तो इसका खर्च लगभग 1500 से 2000 रुपये तक पहुंच सकता है।