AC फिल्टर को कितने दिनों में साफ करना चाहिए? 90% लोग करते हैं ये बड़ी गलती

अगर आपने गर्मी आते ही AC चलाना शुरू कर दिया है तो आपको एक जरूरी क्लीनिंग टिप्स मालूम होना चाहिए। कई बार लोगों को नहीं मालूम होता कि एसी की एसी के फिल्टर को कितने दिनों में साफ करना चाहिए। अगर आप इस मामले में गलती करते हैं तो आपके एसी की कूलिंग पूरी तरह से खत्म हो सकती है।

Authored by: गौरव तिवारीUpdated Apr 21 2026, 19:09 IST
भीषण गर्मी में AC का ही सहाराImage Credit : IStock01 / 07

भीषण गर्मी में AC का ही सहारा

​गर्मी के मौसम ने दस्तक दे दी है और अब धीरे-धीरे एयर कंडीशन की जरूरत महसूस होने लगी है। मई-जून की भीषण गर्मी में एयर कंडीशनर की ठंडी हवा ही हमें राहत देती है। अगर आपने एसी चलाना शुरू कर दिया है तो आपके लिए काम की खबर है।​

लापरवाही बढ़ा सकती है परेशानीImage Credit : IStock02 / 07

लापरवाही बढ़ा सकती है परेशानी

गर्मी के मौसम में एसी की ठंडी हवा सबको अच्छी लगती है लेकिन अगर हम इसकी सेफ्टी और क्लीनिंग का ध्यान न दें तो हमें पेरशानी हो सकती है। इसलिए पूरी गर्मी हमें ठंडी हवा मिलती रहे इसके लिए कुछ खास बातों का ध्यान रखना जरूरी है।​

कितने दिन में साफ में करें फिल्टर?Image Credit : IStock03 / 07

कितने दिन में साफ में करें फिल्टर?

​45-50 डिग्री के तापमान में भी एयर कंडीशनर अच्छे से चलता रहे इसके लिए जितना जरूरी सर्विस करना है उतना ही जरूरी इसके फिल्टर को साफ करना भी है। कई लोगों को इस बारे में जानकारी नहीं होती कि एसी के फिल्टर को कितने दिनों में साफ किया जाता है?​

AC के कंप्रेसर पर पड़ता है असरImage Credit : IStock04 / 07

AC के कंप्रेसर पर पड़ता है असर

आपको बता दें कि किसी भी एसी का फिल्टर उसका सबसे अहम पार्ट होता है। अगर यह गंदा हो जाए तो कूलिंग तो कम होती ही है इसके साथ ही एसी के कंप्रेसर पर भी असर पड़ता है। इतना ही नहीं इसकी वजह से बिजली का बिल भी तेजी से बढ़ता है।​

गंदगी जानें से रोकता है फिल्टर?Image Credit : IStock05 / 07

गंदगी जानें से रोकता है फिल्टर?

​अगर आपको नहीं मालूम है कि फिल्टर एसी में कहां लगा होता है तो बता दें कि यह इन डोर यूनिट के कवर के नीचे लगा होता है। फिल्टर एसी में गंदी जाने से रोकता है। यह यह पार्ट गंदगी से भर जाए तो एयर फ्लो प्रभावित होने लगता है जिसकी वजह से कूलिंग नहीं मिलती।​

इतने दिम में साफ करें फिल्टरImage Credit : IStock06 / 07

इतने दिम में साफ करें फिल्टर

अगर आप स्प्लिट एयर कंडीशनर इस्तेमाल कर रहे हैं और एक नॉर्मल यूजर की तरह सिर्फ 4-5 घंटे ही एसी चलाते हैं तो आपको करीब 6-7 सप्ताह में एसी के फिल्टर को जरूर साफ करना चाहिए। आप फिल्टर को निकाल कर पानी से धो सकते हैं।​

ऐसे लोग जल्दी साफ करें फिल्टरImage Credit : IStock07 / 07

ऐसे लोग जल्दी साफ करें फिल्टर

​अगर आप एसी का इस्तेमाल 10-12 घंटे तक करते हैं तो आपको थोड़ा ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। ऐसे यूजर्स को करीब 4-5 सप्ताह में ही फिल्टर को निकाल कर साफ करना चाहिए। फिल्टर की गंदगी कंप्रेसर पर सीधे प्रभाव डालती है जिससे एसी खराब हो सकता है। इसलिए आपको समय-समय पर साफ करते रहना चाहिए।​

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!