अगर आप एक नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। दिग्गज स्मार्टफोन मेकर कंपनी वनप्लस अपने करोड़ों फैंस के लिए दो धमाकेदार स्मार्टफोन्स लॉन्च करने जा रही है। बस कुछ घंटों का और इंतजार इसके बाद भारतीय बाजार में OnePlus Nord CE 6 सीरीज की एंट्री हो जाएगी। इस सीरीज में दो स्मार्टफोन्स लॉन्च होंगे जिसमें Nord CE 6 Lite और Nord CE 6 शामिल होंगे। वनप्लस की तरफ से OnePlus Nord CE 6 सीरीज के लिए माइक्रोसाइट भी लाइव कर दी गई है। इससे दोनों ही स्मार्टफोन्स में मिलने वाले कई सारे फीचर्स का खुलासा हो गया है।
वनप्लस भारतीय बाजार में OnePlus Nord CE 6 और OnePlus Nord CE 6 Lite को 7 मई को लॉन्च करने वाला है। लॉन्च इवेंट दोपहर 12 बजे आयोजित होगा। अनुमान है कि OnePlus Nord CE 6 Lite भारतीय बाजार में 20 हजार से 25 हजार रुपये की कीमत में दस्तक दे सकता है। इस कैटेगरी में आने वाला यह अब तक का सबसे फास्ट स्मार्टफोन हो सकता है। लॉन्च होने के साथ ही दोनों स्मार्टफोन की बिक्री भी शुरू हो जाएगी। आप इन्हें वनप्लस की ऑफिशियल वेबसाइट के साथ-साथ ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन से भी खरीद सकेंगे।
OnePlus Nord CE 6 Lite Specification
अगर आप एक पावरफुल लेटेस्ट स्मार्टफोन चाहते हैं तो आपके लिए OnePlus Nord CE 6 Lite एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। इसमें आपको मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 एपेक्स प्रोसेसर मिल सकता है। अगर बात करें OnePlus Nord CE 6 की तो इसमें आपको क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7एस जेन 4 चिपसेट मिल सकता है। कंपनी फैंस को Nord CE 6 में 8000mAh की बड़ी बैटरी दे सकती है। वहीं इसमें आपको बेस मॉडल में 256GB की स्टोरेज देखने को मिल सकती है। कंपनी OnePlus Nord CE 6 Lite को 7,000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च कर सकती है। कंपनी की मानें तो दोनों ही फोन्स में आपको 2 दिन तक की बैटरी लाइफ मिलेगी।
OnePlus Nord CE 6 Lite बाजार में आपको बेस मॉडल में 8GB तक की रैम और आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉयड 16 का सपोर्ट मिल सकता है। इस वेरिएंट में आपको डिस्प्ले में 144Hz की स्मूथ डिस्प्ले मिलेगी जिससे आप मल्टी टास्किंग और हैवी गेम्स वाले काम आसानी से कर पाएंगे। फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी के मामले में भी यह स्मार्टफोन शानदार रहने वाला है। इसमें आपको पावरफुल कैमरा सेंसर मिल सकता है।
