टेक एंड गैजेट्स

भारत में इस दिन लॉन्च होगा OnePlus Nord CE 4 Lite, कंपनी ने जारी किया टीजर

OnePlus Nord CE 4 Lite: अमेजन लिस्टिंग से पता चलता है कि वनप्लस नॉर्ड सीई 4 लाइट को 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज कॉन्फिगरेशन और मेगा ब्लू कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा। हालांकि, कंपनी इसे 256 जीबी स्टोरेज में भी पेश कर सकती है। फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695 चिपसेट या स्नैपड्रैगन 6 जेन 1 चिपसेट मिल सकता है।

Image

OnePlus Nord CE 4 Lite (Image-Oneplus)

OnePlus Nord CE 4 Lite: यदि आप वनप्लस के सबसे सस्ते फोन को खरीदने का इंतजार कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। वनप्लस जल्द ही अपने वनप्लस नॉर्ड सीई 4 लाइट को भारत में लॉन्च करने की घोषणा कर दी है। इस फोन को 18 जून को भारत में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने इसका पोस्टर जारी किया है। हालांकि, कंपनी ने फोन के नाम का खुलासा नहीं किया है। लेकिन अमेजन लिस्टिंग में फोन के नाम का खुलासा हो गया है।

OnePlus Nord CE 4 Lite: संभावित कीमत

वनप्लस ने एक एक्स पोस्ट के जरिए देश में एक नए नॉर्ड-सीरीज स्मार्टफोन के आने की घोषणा की है। पोस्ट के अनुसार, हैंडसेट 18 जून को शाम 7:00 बजे IST पर लॉन्च किया जाएगा। फोन OnePlus Nord CE 3 Lite 5G का अपग्रेड होगा, जिसे पिछले साल 20 हजार रुपये की शुरुआती कीमत पर पेश किया गया था। नया फोन भी इसी कीमत पर आ सकता है।

OnePlus Nord CE 4 Lite: संभावित स्पेसिफिकेशन

अमेजन लिस्टिंग से पता चलता है कि वनप्लस नॉर्ड सीई 4 लाइट को 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज कॉन्फिगरेशन और मेगा ब्लू कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा। हालांकि, कंपनी इसे 256 जीबी स्टोरेज में भी पेश कर सकती है।

अन्य फीचर्स की बात करें वनप्लस नॉर्ड CE 4 लाइट 5G में 6.67 इंच का फुल एचडी प्लस ओएलईडी डिस्प्ले मिल सकता है। फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695 चिपसेट या स्नैपड्रैगन 6 जेन 1 चिपसेट मिल सकता है। फोन में डुअल रियर कैमरा मिल सकता है, जिसमें 50 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर और 2 मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर शामिल हो सकता है।

OnePlus Nord CE 4 Lite: बैटरी लाइफ

हालांकि, कंपनी ने अब तक फोन की बैटरी क्षमता की जानकारी नहीं दी है। लेकिन कहा जा रहा है कि इसमें 5,500mAh की बैटरी होगी जो 80W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। अन्य लीक हुए स्पेसिफिकेशन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, 16 मेगापिक्सल का सेल्फी शूटर और Android 14 ऑपरेटिंग सिस्टम शामिल हैं।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article