टेक एंड गैजेट्स

OnePlus Nord CE 4 5G Vs Nothing Phone 2A: 25 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट, जानें सभी फीचर्स

OnePlus Nord CE 4 5G Vs Nothing Phone 2A: OnePlus Nord CE 4 5G को ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 7 जेन 3 चिपसेट और 8GB LPDDR4x रैम से लैस किया गया है। वहीं नथिंग फोन में ऑक्टा-कोर 4nm मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7200 प्रो प्रोसेसर और 12 जीबी तक रैम का सपोर्ट है।

Image

OnePlus Nord CE 4 5G Vs Nothing Phone 2A

OnePlus Nord CE 4 5G Vs Nothing Phone 2A: वनप्लस ने अपने मिड रेंज फोन वनप्लस नॉर्ड सीई 4 को हाल ही में भारत में लॉन्च किया है। यह फोन 25 हजार की कीमत में आता है। इसमें कई दमदार फीचर्स और कैमरा सपोर्ट मिलता है। 25 हजार से कम कीमत में Nothing Phone 2A भी आता है। इसके साथ भी शानदार डिजाइन और 50 मेगापिक्सल का डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। यदि आप भी नया फोन खरीदने का सोच रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है। यहां हम दोनों फोन का फुल कंपेरिजन कर रहे हैं। चलिए देखते हैं।

OnePlus Nord CE 4 5G Vs Nothing Phone 2A: डिस्प्ले

नथिंग फोन 2A में 6.7 इंच का फुल-एचडी+ AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 सुरक्षा और 1,300 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। वहीं OnePlus Nord CE 4 5G एंड्रॉयड 14 आधारित ऑक्सीजन ओएस 14 के साथ चलता है। इसमें 6.7 इंच का फुल-एचडी + एमोलेड डिस्प्ले है। इसके साथ 120 हर्ट्ज का रिफ्रेश रेट और HDR10+ का सपोर्ट मिलता है।

OnePlus Nord CE 4 5G Vs Nothing Phone 2A: प्रोसेसर और रैम

OnePlus Nord CE 4 5G को ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 7 जेन 3 चिपसेट और 8GB LPDDR4x रैम से लैस किया गया है। इसमें गेमिंग के लिए एक्स-एक्सिस लीनियर मोटर भी मिलता है। फोन में 256GB स्टोरेज दिया गया है। वहीं नथिंग फोन में ऑक्टा-कोर 4nm मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7200 प्रो प्रोसेसर और 12 जीबी तक रैम का सपोर्ट है।

OnePlus Nord CE 4 5G Vs Nothing Phone 2A: कैमरा

वनप्लस नॉर्ड सीई 4 में डुअल रियर कैमरा मिलता है। इसमें 50 एमपी सोनी LYT600 प्राइमरी सेंसर, OIS का सपोर्ट, सेकेंडरी कैमरा 8 मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स355 सेंसर अल्ट्रा वाइड मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का सेंसर मिलता है। फोन के साथ 4K वीडियो को भी रिकॉर्ड किया जा सकता है। वहीं यदि नथिंग फोन 2ए के कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, दोनों कैमरे 50 मेगापिक्सल के हैं। इसके साथ भी OIS का सपोर्ट है। इसमें 32 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर है।

OnePlus Nord CE 4 5G Vs Nothing Phone 2A: बैटरी

वनप्लस नोर्ड सीई 4 में 5,500mAh की बैटरी और 100W सुपरवूक फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। वहीं Nothing Phone 2A में 5,000mAh की बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है।

OnePlus Nord CE 4 5G Vs Nothing Phone 2A: कीमत

  • OnePlus Nord CE 4 5G के 8GB रैम + 128GB स्टोरेज की कीमत 24,999 रुपये और 8GB रैम + 256GB स्टोरेज की कीमत 26,999 रुपये है।
  • वहीं नथिंग फोन (2ए) के 8GB+128GB की 23,999 रुपये, 8GB+256GB स्टोरेज की कीमत 25,999 रुपये और 12GB+256GB स्टोरेज की कीमत 27,999 है।
Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article