टेक एंड गैजेट्स

7,800mAh बैटरी , 120W फास्ट चार्जिंग के साथ एंट्री करेगा OnePlus Nord 6, लॉन्च टाइमलाइन हुई लीक

अगर आप एक नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो बता दें कि जल्द ही इसकी भारतीय बाजार में एंट्री होने वाली है। OnePlus Nord 6 में आपको एक से बढ़कर एक फीचर्स मिलने वाले हैं।

Image

वनप्लस मिडरेंज सेगमेंट में जल्द लॉन्च करेगा नया स्मार्टफोन।(फोटो क्रेडिट-Digit)

दिग्गज स्मार्टफोन मेकर कंपनी वनप्लस जल्द ही भारतीय बाजार में अपना एक नया स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है। कंपनी का अपकमिंग स्मार्टफोन OnePlus Nord 6 होगा। OnePlus Nord 6 की लॉन्चिंग से जुड़ी कई सारी डिटेल्स सामने आ चुकी हैं। डिजाइन के मामले में यह स्मार्टफोन काफी हद तक OnePlus Nord 5 जैसा ही दिखने वाला है।

अगर आप एक नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो बता दें कि जल्द ही इसकी भारतीय बाजार में एंट्री होने वाली है। OnePlus Nord 6 में आपको एक से बढ़कर एक फीचर्स मिलने वाले हैं। अगर आप डेली रूटीन वर्क से लेकर मल्टी टास्किंग और गेमिंग के लिए स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो वनप्लस का यह स्मार्टफोन आपके लिए एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है।

स्मार्टफोन्स की डिटेल्स हुईं लीक

टिप्स्टर योगेश बरार ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से OnePlus Nord 6 को लेकर कई सारी डिटेल्स लीक की हैं। लीक्स के मुताबिक यह स्मार्टफोन टेस्टिंग फेज में पहुंच चुका है। टिप्स्टर की तरफ से इसकी लॉन्चिंग टाइमलाइन भी लीक गई है। रिपोर्ट के मुताबिक यह स्मार्टफोन साल 2026 की दूसरी तिमाही में लॉन्च किया जा सकता है। आपको बता दें कि कंपनी हर साल अपनी नॉर्ड सीरीज को इसी समय पर लॉन्च करती आई है। इससे पहले OnePlus Nord 4 को वनप्लस ने जुलाई 2024 में लॉन्च किया था।

OnePlus Nord 6 के संभावित फीचर्स

  • OnePlus Nord 6 में कंपनी ने 6.83 इंच की डिस्प्ले दे सकती है।
  • इसके डिस्प्ले में 1.5K रेजोल्यूशन और 165Hz का रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिल सकता है।
  • आउट ऑफ द बॉक्स यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 16 के साथ मार्केट में दस्तक दे सकता है।
  • फोटोग्राफी के लिए इसमें डुअल रियर कैमरा का सेटअप मिल सकता है जिसमें 50+8 मेगापिक्सल के सेंसर हो सकते हैं।
  • सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।
  • स्मार्टफोन को पॉवर देने के लिए इसमें 7,800mAh की बड़ी बैटरी का सपोर्ट मिल सकता है।
  • फोन की बैटरी को जल्दी चार्ज करने के लिए इसमें सुपर वॉक फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिल सकता है।
  • परफॉर्मेंस के लिए स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर मिल सकता है।
  • इसके साथ ही स्मार्टफोन में 16GB की रैम और 512GB की स्टोरेज मिल सकती है।
यह भी पढ़ें- 1 रुपये के खर्च में डेली मिलेगी अनलिमिटेड कॉलिंग और 2GB डेटा, ऑफर के सिर्फ 2 दिन हैं बचें
Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article