1 रुपये के खर्च में डेली मिलेगी अनलिमिटेड कॉलिंग और 2GB डेटा, ऑफर के सिर्फ 2 दिन हैं बचें
अगर आप महंगे रिचार्ज प्लान से परेशान है तो आपके लिए काम की खबर है। अब आप सिर्फ 1 रुपये खर्च करके लंबी वैलिडिटी के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और डेली 2GB डेटा का इस्तेमाल कर सकते हैं।
Authored by: गौरव तिवारीUpdated Nov 13 2025, 15:30 IST
Image Credit : IStock01 / 08
स्मार्टफोन हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। ऐसे में अगर इसमें रिचार्ज प्लान न हो तो हमारे कई सारे काम रुक जाते हैं। अगर आप महंगे रिचार्ज प्लान से परेशान हैं तो आपके लिए काम की खबर है।
Image Credit : IStock02 / 08
सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल हमेशा से ही अपने सस्ते और किफायती रिचार्ज प्लान के लिए जानी जाती रही है। ग्राहकों की सुविधा के लिए BSNL समय-समय पर नए नए ऑफर्स लाती रही है।
Image Credit : IStock03 / 08
निजी कंपनियां जहां मोबाइल यूजर्स से आज मंथली प्लान में भी मोटा पैसा ले रही हैं वहीं सरकारी कंपनी आज भी पुरानी कीमत में ही रिचार्ज प्लान्स ऑफर कर रही है। आज हम आपको सरकारी कंपनी के लेटेस्ट 1 रुपये वाले ऑफर की जानकारी देने जा रहे हैं।
Image Credit : IStock04 / 08
अगर आप महंगे रिचार्ज प्लान से परेशान है तो बीएसएनएल का 1 रुपये वाला ऑफर आपकी बड़ी टेंशन खत्म करने वाला है। इस ऑफर की सबसे खास बात यह है कि आप सिर्फ 1 रुपये में अनलिमिटेड कॉलिंग और भरपूर डेटा इस्तेमला कर पाएंगे।
Image Credit : IStock05 / 08
आपको बता दें कि सरकारी टेलीकॉम कंपनी ने दिवाली के मौके पर ग्राहकों के लिए स्पेशल दिवाली बोनांजा ऑफर पेश किया था। इस ऑफर को कंपनी ने 15 अक्टूबर से 15 नवंबर तक की वैलिडिटी के लिए लॉन्च किया था। अगर आपने इस ऑफर का फायदा नहीं उठाया है तो अब इसे लेने के लिए सिर्फ 2 दिन बचे हुए हैं।
Image Credit : IStock06 / 08
BSNL के इस 1 रुपये वाले दिवाली बोनांजा ऑफर में ग्राहकों को 30 दिनों की वैलिडिटी दी जाती है। इसके साथ ही प्लान में ग्राहकों को सभी नेटवर्क के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग और कुल 60GB डेटा मिलता है। मतलब आप हर दिन 2GB डेटा इस्तेमाल कर सकते हैं। प्लान में यूजर्स को डेली 100 फ्री एसएमएस भी मिलते हैं।
Image Credit : IStock07 / 08
अगर आप बीएसएनएल के इस ऑफर को लेने की प्लानिंग कर रहे हैं तो बता दें कि यह ऑफर कंपनी ने सिर्फ अपने नए यूजर्स के लिए पेश किया है। मतलब अगर आपके पास पहले से कोई बीएसएनएल का नंबर है तो आप इसका फायदा नहीं ले पाएंगे। लेकिन अगर आप BSNL में स्विच होना चाहते हैं तो आपको इसका फायदा मिल जाएगा।
Image Credit : IStock08 / 08
BSNL का सिम लेने वाले ग्राहकों को सिर्फ 1 रुपये खर्च करना होगा और नए सिम कार्ड के साथ आपको पूरे 30 दिन के लिए कॉलिंग, डेटा और एसएमएस की सुविधा मिल जाएगी। प्लान में ग्राहकों को फ्री नेशनल रोमिंग की सुविधा भी मिलेगी।