टीवी मसाला

'धमकियां परेशान करने वाली', Arjun Bijlani की पत्नी नेहा स्वामी की टी-शर्ट पर हुआ बवाल, एक्टर ने मांगी माफी

Arjun Bijlani Post On Wife Neha T-shirt Controversy: टीवी एक्टर अर्जुन बिजलानी की पत्नी नेहा स्वामी की टीशर्ट पर विवाद हो रहा है, जिस पर अब एक्टर ने पोस्ट शेयर कर माफी मांगी है।

Image

arjun bijlani neha swami (photo credit0 instagram)

Arjun Bijlani Post On Wife Neha T-shirt Controversy: टीवी इंडस्ट्री के स्टार कपल अर्जुन बिजलानी (Arjun Bijlani) और नेहा स्वामी (Neha Swami) इन दिनों विवादों में हैं। बीते दिनों नेहा स्वामी एक इवेंट में टी-शर्ट पहने हुए स्पॉट हुईं, जिसे देख मुस्लिम समुदाय के लोग भड़क गए। नेहा स्वामी की टीशर्ट पर 'अल्लाह' लिखा हुआ था। नेहा और अर्जुन बिजलानी पर मुस्लिम समुदाय की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगा, जिस वजह से दोनों खूब ट्रोल हुए। वहीं, अब अर्जुन बिजालनी ने एक पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने माफी मांगी है। साथ ही ये भी कहा है कि उन्हें मिल रही धमकियां स्वीकार्य नहीं है। (टाइम्स नाउ नवभारत हिंदी पर ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20: 'अपने 2 दिन और उनके...' शो से बाहर आते ही Nakul Dhull ने इंटरनेट पर काटा भौकाल, किया ऐसा पोस्ट

    अर्जुन बिजलानी ने दी सफाई

    अर्जुन बिजलानी ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक ऑफिशियली बयान शेयर किया है। इसमें कपल ने कहा, 'हम नेहा स्वामी बिजलानी से जुड़ी मौजूदा स्थिति और हाल ही में उनके द्वारा पहनी गई उस टी-शर्ट को लेकर बात करना चाहते हैं, जिस पर पैगंबर के बारे में उर्दू में कुछ शब्द लिखे हुए थे। नेहा जब यह टी-शर्ट पहन रही थीं, तब वह इस पर लिखे शब्दों के मतलब और महत्व से पूरी तरह अनजान थीं। किसी भी व्यक्ति या समुदाय की धार्मिक भावनाओं को आहत करने, उनका अनादर करने या उन्हें ठेस पहुंचाने का हमारा कोई इरादा नहीं था। हम सभी धर्मों, आस्थाओं और विश्वासों का दिल से सम्मान करते हैं, और कभी भी जानबूझकर ऐसा कुछ नहीं करेंगे जिससे दूसरों की भावनाओं को ठेस पहुंचे।' (टाइम्स नाउ नवभारत हिंदी पर ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20 Highlights: नकुल बेघर होते ही निशाने पर आईं Love Gill, आसिफ खान और यंग डीएसए का फूटा गुस्सा
    arjun bijlani neha swami post

    arjun bijlani neha swami post (photo credit- instagram)

      नेहा स्वामी को मिली धमकी

      इसके आगे पोस्ट में लिखा, 'हालांकि, हम समझते हैं कि धार्मिक महत्व के मामलों को लेकर लोगों की भावनाएं काफी गहरी हो सकती हैं, लेकिन इसके बावजूद नेहा के खिलाफ की जा रही ट्रोलिंग, अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल, बद्दुआएं और धमकियां बेहद दुखद और अस्वीकार्य हैं। जागरूकता की कमी के कारण पैदा हुई स्थिति किसी व्यक्ति को ऑनलाइन उत्पीड़न या धमकियों का शिकार बनाने का कारण नहीं बननी चाहिए।'

      अर्जुन ने किया फैंस से वादा

      आगे पोस्ट में लिखा, 'यह टी-शर्ट बैंकॉक के एक मॉल में एक फैन की तरफ से गिफ्ट में दी गई थी और हमें नहीं पता था कि उस पर क्या लिखा है। हम सभी त्योहार मनाते हैं और हम कभी भी किसी भी तरह से किसी की भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचाएंगे। अनजाने में जो कुछ भी हुआ उसके लिए हम माफी मांगते हैं और फ्यूचर में मिलने वाले गिफ्त को लेकर हमेशा सतर्क रहेंगे।'

      अर्जुन बिजलानी ने किया लोगों से अनुरोध

      अर्जुन बिजलानी और नेहा ने पोस्ट के आखिर में लोगों से अपील करते हुए लिखा, 'हम सभी से अनुरोध करते हैं कि वे इस मामले को समझदारी, संवेदनशीलता और सहानुभूति के साथ देखें, और नफरत फैलाने या नेहा और उनके परिवार को निशाना बनाने से बचें। हमारा मानना है कि गाली-गलौज और डराने-धमकाने की तुलना में आपसी सम्मान और बातचीत कहीं अधिक रचनात्मक रास्ते हैं। हम आशा करते हैं कि इस स्पष्टीकरण से स्थिति को सही नजरिए में समझने में मदद मिलेगी, और हम सभी से अनुरोध करते हैं कि इस मामले को गरिमा और समझदारी के साथ शांत होने दिया जाए।'
      Kavita
      कविताauthor

      कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

      और पढ़ें
      End of Article