टेक एंड गैजेट्स

OnePlus Nord 5: दमदार बैटरी और तगड़े फीचर्स के साथ जल्द होगा लॉन्च! जानकारी आई सामने

OnePlus Nord 5 Leaks: Nord 4 में 5,500mAh की बैटरी थी, वहीं Nord 5 में 6,650mAh की पावरफुल बैटरी होने की उम्मीद है। इसके अलावा फोन में सुपर-फास्ट 80W चार्जिंग को बरकरार रखा जा सकता है। डिस्प्ले की बात करें तो फोन में फ्लैट OLED डिस्प्ले के साथ 1.5K रेजोल्यूशन और 120Hz का रिफ्रेश रेट मिलने की संभावना है।

Image

Nord 5, Nord 4 का सक्सेसर होने वाला है।

OnePlus Nord 5 Leaks: वनप्लस जल्द भारत में अपने नए नॉर्ड फोन OnePlus Nord 5 को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है, जो पिछले साल अप्रैल में आए Nord 4 का अपग्रेड होगा। लॉन्च से पहले ही फोन की जानकारी सामने आने लगी है। हाल ही में TUV Rheinland सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्टिंग ने इसके कुछ खास फीचर्स की झलक दी है। इस लीक से पता चलता है कि इस बार OnePlus बड़ा धमाका करने वाला है-खासकर बैटरी और चार्जिंग के मामले में।

OnePlus Nord 5: संभावित स्पेसिफिकेशंस

Nord 4 में 5,500mAh की बैटरी थी, वहीं Nord 5 में 6,650mAh की पावरफुल बैटरी होने की उम्मीद है। इसके अलावा फोन में सुपर-फास्ट 80W चार्जिंग को बरकरार रखा जा सकता है। इसमें OnePlus Ace 5V (जो चीन के लिए लॉन्च होगा) से लिया गया MediaTek Dimensity 9400e चिपसेट हो सकता है।

डिस्प्ले की बात करें तो फोन में फ्लैट OLED डिस्प्ले के साथ 1.5K रेजोल्यूशन और 120Hz का रिफ्रेश रेट मिलने की संभावना है। अगर ये स्पेक्स सच होते हैं, तो OnePlus Nord 5 बजट-फ्रेंडली स्मार्टफोन की दुनिया में नया बेंचमार्क सेट कर सकता है।

OnePlus Nord 5: कैमरा सेटअप

वनप्लस नॉर्ड 5 में ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन के साथ 50MP का प्राइमरी सेंसर और 8MP का अल्ट्रावाइड लेंस होने की संभावना है। सामने की तरफ, 16MP का सेल्फी कैमरा वीडियो कॉल और सेल्फी को कवर करेगा।

OnePlus Nord 5: डिजाइन

उम्मीद है कि इसमें प्लास्टिक मिडिल फ्रेम होगा जो वजन को कम रखेगा, प्रीमियम फील के लिए ग्लास बैक होगा। वनप्लस नॉर्ड 5 में डुअल स्टीरियो स्पीकर, IR ब्लास्टर और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर हो सकता है।

OnePlus Nord 5: कलर ऑप्शन और कीमत

लीक्स से पता चलता है कि नॉर्ड 5 के पिछले मॉडल की तरह ही तीन क्लासिक नॉर्ड कलरवे - ग्रीन, सिल्वर और ब्लैक होंगे। अब तक इस सीरीज को 30000 रुपये तक की कीमत में पेश किया जाता रहा है। वनप्लस 5 को लेकर भी इसी कीमत पर लॉन्च होने का सुझाव है। कीमत के बारे में, टिपस्टर देबयान रॉय (@Gadgetsdata) का सुझाव है कि वनप्लस नॉर्ड 5 लगभग 30,000 रुपये में लॉन्च हो सकता है, जिसे जून या जुलाई 2025 में रिलीज किए जाने की उम्मीद है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article