टेक एंड गैजेट्स

25000 रुपये से कम में खरीदें iPhone 15! यहां मिल रहा धांसू डिस्काउंट

Apple iPhone 15: iPhone 15 में 6.1 इंच का सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले है जिसमें डायनामिक आइलैंड, डॉल्बी विजन और 2000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस है। यह सिरेमिक शील्ड फ्रंट द्वारा सुरक्षित है और पानी और धूल प्रतिरोध के लिए IP68 रेटिंग का दावा करता है। iPhone 15 में A16 बायोनिक चिप मिलता है।

Image

Apple iPhone 15

Apple iPhone 15: अगर आप iPhone 15 खरीदने का सोच रहे हैं लेकिन कीमत की वजह से पीछे हट जाते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। क्योंकि अब आप आईफोन 15 को बहुत ही कम कीमत में खरीद सकते हैं। iPhone 16 सीरीज के आने के बाद, अमेजन इंडिया (Amazon India) पर iPhone 15 (128GB, Black) पर शानदार डील मिल रही है। न सिर्फ इसकी कीमत में कटौती हुई है, बल्कि एक्सचेंज ऑफर के जरिए इसकी इफेक्टिव कीमत ₹25,000 से भी कम हो सकती है। आइए जानते हैं कैसे।

iPhone 15 पर बड़ी छूट

iPhone 15 की शुरुआती कीमत 69,900 है, लेकिन Amazon पर इस फोन को 16 % डिस्काउंट के साथ 58,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। यानी फोन को सीधे 11,000 रुपये छूट के साथ खरीदा जा सकता है। लेकिन सिर्फ इतना ही नहीं अगर आप अपना पुराना स्मार्टफोन एक्सचेंज करते हैं, तो आप और भी ज्यादा बचत कर सकते हैं।

₹25,000 से कम में कैसे मिलेगा iPhone 15?

इस फोन के साथ Amazon का एक्सचेंज ऑफर भी है, जिसमे आप ₹51,100 तक की छूट का फायदा ले सकते हैं। उदाहरण के लिए, अगर आप iPhone 14 एक्सचेंज करते हैं और उसकी कंडीशन अच्छी है, तो आपको लगभग ₹34,200 की छूट मिल सकती है। ऐसे में iPhone 15 की इफेक्टिव कीमत लगभग ₹24,799 रह जाती है।

iPhone 15 की स्पेसिफिकेशन

iPhone 15 में 6.1 इंच का सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले है जिसमें डायनामिक आइलैंड, डॉल्बी विजन और 2000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस है। यह सिरेमिक शील्ड फ्रंट द्वारा सुरक्षित है और पानी और धूल प्रतिरोध के लिए IP68 रेटिंग का दावा करता है। iPhone 15 में A16 बायोनिक चिप मिलता है।

फोटोग्राफी की बात करें तो फोन में 2x ऑप्टिकल जूम के साथ 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 12 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article